{"_id":"6a88b282c0bea1712403bec2","slug":"hamza-who-officiated-the-nikah-inside-the-car-has-also-been-arrested-barabanki-news-c-315-1-brp1006-177604-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: कार में निकाह कराने वाला हमजा भी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: कार में निकाह कराने वाला हमजा भी पकड़ा
Sat, 22 Aug 2026 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर यौन शोषण, धर्मांतरण, दो बार गर्भपात व जबरन निकाह कराने के मामले में पुलिस ने सफदरगंज के चक मजरे रहरामऊ निवासी हमजा उर्फ छोटकन्ने उर्फ सिफाक को गिरफ्तार किया है। चार आरोपी पहले से जेल में हैं।
फतेहपुर कोतवाली में 24 जुलाई को दर्ज मुकदमे में किशोरी की मां ने आरोप लगाया था कि वर्ष 2024 में उनकी नाबालिग बेटी का संपर्क फतेहपुर कोतवाली में तैनात सिपाही आसिफ से हुआ था। आरोप है कि आसिफ ने किशोरी का संपर्क बसारा गांव निवासी जावेद से कराया। उस समय जावेद सऊदी अरब में था। मां का आरोप है कि जावेद ने किशोरी का ब्रेनवॉश किया। बाद में किशोरी के निकाह की बात कहने पर जावेद अपने जीजा रेहान समेत अन्य लोगों के साथ उसे मौली स्थितमजार पर ले गया। वहां हमजा ने कार में ही जावेद के साथ किशोरी का निकाह करा दिया। (संवाद)