{"_id":"68094b8195da1e115b07ec72","slug":"public-is-angry-over-the-killing-of-innocents-in-pahalgam-attack-barabanki-news-c-315-1-brp1004-137884-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पहलगाम हमले में निर्दोषों की हत्या पर गुस्से में जनमानस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पहलगाम हमले में निर्दोषों की हत्या पर गुस्से में जनमानस
Thu, 24 Apr 2025 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 24 Apr 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
शहर के छाया चौराहे पर आतंकवादियों का पुतला फूंकते एबीवीपी कार्यकर्ता व पदाधिकारी। संवाद
बाराबंकी। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पर्यटकों की निर्मम हत्या के विरोध में जिले में भी आम जनमानस में गुस्सा दिखाई पड़ा। बुधवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं और नगर पालिका के सभासदों ने अलग-अलग जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। छाया चौराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंका। इसके अलावा शाम को पूर्व सैनिक, व्यापारी व अधिवक्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि दी। लोगों का गुस्सा सोशल मीडिया पर भी कल से वायरल हो रहा है।
एबीवीपी के प्रदर्शन के दौरान घटना को जघन्य अपराध बताते हुए मारे गए निर्दोष लोगों के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की गई। इस बीच नगर मंत्री विकास वर्मा, जिला संयोजक योगेश सिंह, विभाग प्रमुख डॉ. पीजे पांडेय, आकाश, विशाल, कार्तिकेय, आशीष व शिवकेश सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उधर, नगर पालिका परिषद नवाबगंज के सभी सभासद जुलूस निकालकर छाया चौराहा पहुंचे। वहां आतंकवाद विरोधी तख्तियां लिए प्रदर्शन किया व दोषियों पर कठोर कार्यवाही की मांग की। पुतला फूंकने के बाद मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान संघ के अध्यक्ष सुशील गुप्ता, ताज बाबा राईन, आलोक वर्मा व फैसल सहित अनेक सभासद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
वेटरन्स एसोसिएशन के नेतृत्व में घंटाघर से धनोखर चौराहा हनुमान मंदिर तक आक्रोश मार्च निकाला गया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, अखिलेश शुक्ला, आरके गुप्ता, जीके सिंह, अवधराज सिंह, अंबरबक्श सिंह व व्यापारी बंधु उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
वहीं गांधी भवन में शोकसभा आयोजित कर आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाकर घटना की कड़ी निंदा की गई। सभा में राजनाथ शर्मा, ज्ञान सिंह यादव, अशोक जायसवाल, अजीज अहमद व मनीष सिंह आदि मौजूद रहे।
इसी तरह उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने नाका चौराहा पर कैंडल मार्च निकाला। अंकुर जैन, रवीना खजांची, अंकित वैश्य, अभिनव रस्तोगी, शानू तिवारी, आशीष जैन, बृजेश वैश्य, संदीप गौरव जैन, अमित शुक्ला, राजेंद्र प्रसाद जायसवाल, प्रिंस वर्मा व सुनील जैन ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसीम राईन ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।