फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   protest

कचहरी से कलेक्ट्रेट तक वकीलों का प्रदर्शन

Tue, 24 May 2022 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
protest
बाराबंकी। कचहरी के बाहर अवैध चैंबर ढहाये जाने के विरोध में सोमवार को वकीलों ने जमकर हंगामा काटा। कचहरी में एकत्र हुए वकीलों ने एसडीएम, एडीएम व डीएम कार्यालयों के साथ दीवानी न्यायालय परिसर में भी प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ खूब नारेबाजी हुई। दोपहर बाद जिला बार एसोसिएशन की बैठक में कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया। इस दौरान कचहरी के आसपास पुलिस बल सतर्क रहा।
विज्ञापन

रविवार को प्रशासन की संयुक्त टीम ने कचहरी व रजिस्ट्री कार्यालय के पास लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर वकीलों के चैंबर को अवैध बताते हुए ढहवा दिया था। करीब छह घंटे तक चार बुलडोजर चले थे। इसका विरोध करने पर पुलिस ने बार के महामंत्री रितेश मिश्र समेत दो वकीलों को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन

शाम को अतिक्रमण हटाने के बाद वकीलों को छोड़ दिया गया था। सोमवार सुबह वकील सैकड़ों की संख्या में दीवानी न्यायालय परिसर में एकत्र हुए। यहां से जिला बार अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा व महामंत्री रितेश मिश्र की अगुवाई में दीवानी न्यायालय परिसर में भी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अयोध्या-लखनऊ मार्ग होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। वकीलों ने डीएम, एडीएम व एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दोपहर बाद जिला बार एसोसिएशन के हॉल में वकीलों की एक बैठक हुई।

इसमें वकीलों ने रजिस्ट्री कार्यालय, डीएम, एडीएम व एसडीएम न्यायालय में कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया। बैठक में पूर्व अध्यक्ष मुचकुंद सिंह, ब्रजेश दीक्षित, रामगोपाल शुक्ला, बब्बन सिंह महेंद्र प्रताप सिंह, मोहन सिंह, कौशल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed