फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   protest

झोलाछाप के गलत इलाज से गई युवक की जान

Sat, 26 Jun 2021 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
protest
बाराबंकी। झोलाछाप के गलत इलाज से एक युवक की जान चली गई। परिवारीजनों ने किसान नेताओं के साथ शुक्रवार को गन्ना कार्यालय में शव रखकर प्रदर्शन किया। जानकारी मिलते ही शहर कोतवाल मौके पर पहुंच और नाराज परिवारीजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। परिवारीजनों ने पूरे मामले की जानकारी सीएमओ को दी जिस पर सीएमओ ने जांच के लिए एसीएमओ के नेतृत्व में टीम का गठन कर जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

रामनगर थाना क्षेत्र के मामपुर निवासी बुधराम का आरोप है कि 19 जून को उनके पुत्र मनीष (18) की तबीयत खराब होने पर सुढियामऊ में झोलाछाप बृजेश के पास ले गए। जिस पर उन्होंने भर्ती कर इलाज शुरू करते हुए कहा कि 25 हजार रुपये जमा करो। किसी तरह इंतजाम कर पैसा जमा किया गया। इसके दो दिन बाद कहा कि आपके मरीज की हालत में सुधार नहीं हो रहा है। इसे जिला अस्पताल ले जाओ और रेफर का पर्चा थमा दिया। परिवारीजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

परिवारीजनों ने बताया कि लोहिया के चिकित्सकों ने बताया कि गलत इलाज की वजह से लीवर और किडनी ने काम करना बंद कर दिया है। हम प्रयास कर रहे हैं। शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी मिलते ही भारतीय किसान जनशक्ति श्रमिक यूनियन के जिलाध्यक्ष केके यादव गुड्डू के नेतृत्व में परिवारीजनों ने गन्ना कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही शहर कोतवाल पंकज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। परिवारीजनों ने मामले की शिकायत सीएमओ से भी की है। सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान ने बताया कि सुढ़ियामऊ कस्बा स्थित एक झोलाछाप के गलत इलाज से युवक की लोहिया अस्पताल में मौत होने की सूूचना मिली है। मामले की जांच के लिए एसीएमओ के नेतृत्व में टीम गठित कर दी गई है। टीम की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed