फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   protest

ग्राम्य न्यायालय और मुंसिफ कोर्ट की हो स्थापना

Wed, 17 Feb 2021 12:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
protest
फतेहपुर (बाराबंकी)। वकीलों ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को तहसील परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने अविलंब ग्राम्य न्यायालय की स्थापना तहसील मुख्यालय पर किए जाने की मांग की और अपनी मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

पुराने तहसील भवन से अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए नए तहसील भवन परिसर में पहुंच कर तहसीलदार न्यायालय के समक्ष धरना दिया। धरना सभा को संबोधित करते हुए बार अध्यक्ष प्रदीप निगम ने कहा कि फतेहपुर तहसील मुख्यालय पर तहसीलदार न्यायिक, नायब तहसीलदार फतेहपुर, नायब तहसीलदार बिशुनपुर, नायब तहसीलदार कुर्सी के न्यायालय संचालित हैं। जिसमें कोई भी पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति नहीं है।
विज्ञापन

इन समस्त न्यायालयों का कार्य तहसीलदार कोर्ट के माध्यम से हो रहा है। इसके चलते वादों को समय से निस्तारण नहीं हो पा रहा है। ग्राम्य न्यायालय की स्थापना जिलों की कई तहसीलों में हो चुकी है किन्तु फतेहपुर तहसील इससे अछूता है। अधिवक्ताओं ने ग्राम्य न्यायालय और मुंसिफ कोर्ट स्थापना की मांग की। इस मौके पर उपाध्यक्ष राजीव नयन तिवारी, महामंत्री विष्णु मौर्या, आशाराम, यादवेंद्र सिंह, राकेश श्रीवास्तव, धर्मेंद्र श्रीवास्तव समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलनिगम कर्मियों ने शुरू किया अनशन
बाराबंकी। निर्माण खंड उत्तर प्रदेश जल निगम कार्यालय पर सोमवार से सात दिवसीय क्रमिक अनशन शुरू किया गया है। संघर्ष समिति के जिला संयोजक सहायक अभियंता इं अयूब खान के नेतृत्व में खंड में कार्यरत व सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी अनशन में शामिल हुए। मंगलवार को उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति के आवाहन पर जिले में निर्माण खंड उत्तर प्रदेश जल निगम कार्यालय पर क्रमिक अनशन शुरू किया गया है।

आंदोलन के संयोजक सहायक अभियंता अयूब खान ने कहा कि निगम के कर्मचारियों को बीते पांच माह से अधिक का वेतन पेंशन नहीं मिलने से कर्मचारी आर्थिक तंगी में हैं। निगम के कर्मचारी, अधिकारी व पेंशनर्स अपने व परिवार के दैनिक खर्च को वहन करने में असमर्थ हैं। अधिशाषी अभियंता अखिलानंद उपाध्याय, सहायक अभियंता कासिम हाशमी, जूनियर इंजीनियर आर्यन सिंह, अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed