{"_id":"600f10d98ebc3ef918105c01","slug":"protest-barabanki-news-lko561717664","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशाओं ने सीएमओ कार्यालय का घेराव कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशाओं ने सीएमओ कार्यालय का घेराव कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बाराबंकी। मांगों को लेकर आशाओं ने सोमवार को सीएमओ कार्यालय का घेराव कर अपनी मांगों का ज्ञापन सीएमओ को सौंपा। इस दौरान आरोप लगाया कि अस्पतालों में प्रसव के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। इस पर रोक लगाई जाए अन्यथा हम लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
सीएमओ को दिए गए ज्ञापन में आशाओं ने सीएचसी अधीक्षक जाटा बरौली पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। कहा कि 14 जनवरी को आशा ने प्रसव पीड़ा पर अर्चना को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर अधीक्षक को फोन किया तो उन्होंने अभद्र व्यवहार किया। मौके पर मौजूद स्टाफ नर्स वार्ड में आई तो लेकिन कहा कि बिना पैसे के हम लोग हाथ नहीं लगाएंगे। पैसा नहीं देने पर अभद्रता की शिकायत के बाद भी आज तक किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है।
इससे आशाओं में आक्रोश है। आशाओं का आरोप है कि जिले में एक भी ऐसा सरकारी अस्पताल नहीं है जहां पर प्रसव के नाम पर अवैध वसूली न हो रही हो। लेकिन विभाग इस पर रोक नहीं लगा पा रहा है। इसके अलावा आशा और आशा संगिनी का लंबित पड़ा भुगतान भी नहीं कराया जा रहा है। प्रदर्शन कर रही आशाओं ने अपनी मांगों का ज्ञापन सीएमओ को सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुनीता देवी, अरुणा सिंह, सीता देवी, अंजीता देवी, रीता देवी, रजनी, ऊषा, अनीता गौतम आदि मौजूद रहीं।