फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   protest

ताजिया ले जा रहे युवकों की गिरफ्तारी पर हंगमा, प्रदर्शन

Wed, 26 Aug 2020 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
protest
बाराबंकी। ताजिया लेकर जा रहे तीन युवकों के पकड़े जाने से नाराज लोगों ने मंगलवार शाम मसौली के शहाबपुर चौराहे पर रामनगर-बहराइच मार्ग जामकर हंगामा किया। रोड जाम होने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे एसडीएम सदर और एएसपी लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

कस्बा शहाबपुर निवासी मो. वैस, अली हुसैन और जुबेर सुरसंडा गांव से मंगलवार शाम ताजिया खरीदकर ले जा रहे थे। सूचना मिलने पर शहाबपुर चौराहे से प्रभारी निरीक्षक विजेन्द्र शर्मा ने तीनों को पकड़ लिया। इसकी सूचना मिलते ही तमाम संख्या में लोग हाईवे पर पहुंच गए और मार्ग जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब दो घंटे तक चले इस प्रदर्शन के दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लाइनें लग गई और मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। सूचना मिलते ही फतेहपुर, नगर कोतवाली, जहांगीराबाद समेत कई थानों पुलिस मौके पर पहुंच गई। एएसपी आरएस गौतम, सीओ रामनगर दिनेश दुबे, एसडीएम सदर अभय पांडेय मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। पकड़े गए तीनों युवकों को छोड़ने की मांग पर लोग अड़ गए। इसके बाद पुलिस तीनों को ताजिया समेत लेकर मौके पर पहुंची। प्रदर्शनकारियों से वार्ता के बाद मामला शांत हुआ। एएसपी ने बताया कि प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा कर मामले को शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed