{"_id":"5e5964c58ebc3ef3e6499d21","slug":"protest-barabanki-news-lko5111656150","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने मांगों को लेकर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने मांगों को लेकर दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। भारतीय किसान जन एवं जनजाति किसान महासभा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मांगों को लेकर गन्ना कार्यालय परिसर में धरना दिया। उनका आरोप है कि शिकायतों के बाद भी उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है। किसानों ने मांगों का ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा है।
धरने को संबोधित करते हुए जिला संयोजक तुफैल अहमद ने कहा कि धान खरीद के नाम पर राइस मिलों पर किसानों का जमकर शोषण किया गया है। शहर के फत्ते राइस मिल पर जमकर घटतौली हुई तो आकाश राइस मिल पर धान लेकर जाने वाले किसानों के धान में जमकर कटौती की गई। आरोप है कि धान खरीद के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा किया गया है।
यह भी आरोप है कि करीब एक माह पहले धान की खरीद बंद कर दी गई, इसके बाद प्रतिदिन करीब तीन सौ क्विंटल धान की खरीद की जा रही है। यह धान क्रय केंद्रों के बजाय मिलों के माध्यम से खरीदा गया है, इसकी जांच कराई जाए। इसके अलावा घुमंतू जाति के लोगों को अनुसूचित जाति और जनजाति का प्रमाण पत्र जारी किया जाए।
विज्ञापन
बांसा पंचायत से होकर गुजरे हाईटेंशन लाइन के तारों को तत्काल हटाया जाए। धान बेचने वाले किसान फकीर मोहम्मद के साथ हुई घटतौली की जांच कराई जाए। इसके अलावा धरना दे रहे किसानों ने अपनी दस सूत्री मांगों का ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा है। इस मौके पर संतोष कुमारी, मो. इरफान, पप्पू नायर, राजेश कुमार, अबरार अहमद, वाहिद अली, शरीफ, केवला व राम प्रसाद आदि मौजूद रहे।