{"_id":"5d74fbdb444fda6255dedcb1f6d6367a","slug":"prosecutors-stopped-train-farmers-circle-power-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने रोकी ट्रेन, किसानों ने घेरा बिजली घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने रोकी ट्रेन, किसानों ने घेरा बिजली घर
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अघोषित बिजली कटौती व लो वोल्टेज से परेशान जनपदवासियों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। रेलवे स्टेशन पर वकीलों ने किसान एक्सप्रेस को रोक कर प्रदर्शन किया तो सिरौली गौसपुर में किसानों और भाकियू कार्यकर्ताओं ने बिजली घर का घेराव कर प्रदर्शन किया। मौसम से भी कोई राहत न मिलने के कारण जिले में बिजली की डिमांड बढ़ गई है। ऊपर से बिजली समय से नहीं मिल रही है। कई बार लोगों ने प्रदर्शन किया और विद्युत उपकेंद्रों का घेराव किया। लेकिन पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों, प्रशासन की कान पर जूं तक नहीं रेंग रहा।
भीषण उमस व गर्मी की मार झेल जनपद के लोगों को बिजली कटौती व लो वोल्टेज की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है, लेकिन इस मामले में प्रशासन, पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी गंभीर ही नहीं हैं। जनप्रतिनिधि भी उदासीन व लापरवाह बने हैं। जिसका खामियाजा आम आदमी को भुगतना पड़ा रहा है।
पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों, प्रशासन की उदासीनता और जनप्रतिनिधियों की चुप्पी से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने सोमवार की दोपहर रेलवे स्टेेशन पर किसान एक्सप्रेस को रोककर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। आनन-फानन मौके पर पहुंची आरपीएफ व जीआरपी ने आक्रोशित अधिवक्ताओं का समझाने का नाकाम प्रयास किया। बाद में पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों से वार्ता कराने की बात पर अधिवक्ता माने।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों में अधिवक्ता रितेश मिश्र, रजनीश शुक्ल, योगेश द्विवेदी, विवेक रघुवंशी, सतीश सिंह, मनमोहन गुप्ता, आशीष, अमित गुप्ता, मनीष सोनी आदि शामिल रहे। आरपीएफ इंस्पेक्टर केबी सिंह ने बताया कि अधिवक्ताओं के प्रदर्शन की जानकारी होने पर जीआरपी व आरपीएफ के सिपाही मौके पर पहुंचे। उनके समझाने पर अधिवक्ता मान गए और रेलवे ट्रैैक खाली कर दिया। इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
दूसरी ओर, सिरौलीगौसपुर में बिजली कटौती से नाराज किसान और भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने सोमवार सुबह उपकेंद्र सिरौलीगौसपुर का घेराव किया। किसानों और कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की। मौके पर पहुंचे जेई व एसडीओ से बात नहीं बनने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंदर जाने नहीं दिया।
जिस पर अधिशासी अभियंता रामसनेहीघाट रामसबद मौके पर पहुंचे उन्होंने भाकियू कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की लेकिन वह अपनी मांग पर अड़े रहे। धरने पर बैठे भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष निसार मेंहदी ने कहा कि अधिकारी उपकेंद्र सिरौलीगौसपुर व रामनगर से रोजाना दो से तीन घंटे बिजली मिल रही है। जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
किसानों को धान की सिंचाई के लिए भी बिजली नहीं मिल पा रही है। साथ ही उन्हें लो वोल्टेज व अघोषित बिजली कटौती की समस्या से जूझना पड़ रहा है। धरने पर राजेद्र प्रसाद, सुरेश यादव, अंकित, संतराम वर्मा, राम मनोरथ वर्मा, रमाकांत यादव आदि मौजूद रहे।