फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Property dealer's driver murdered; body dumped in Barabanki.

Barabanki News: प्राॅपर्टी डीलर के चालक की हत्या कर बाराबंकी में फेंका था शव

Wed, 22 Jul 2026 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 22 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Property dealer's driver murdered; body dumped in Barabanki.
बाराबंकी। शहर के सरावगी मोहल्ले में लावारिस हालत में मिली चोरी की नंबर प्लेट लगी कार ने चालक की हत्या का राज खोल दिया। कार गोरखपुर के प्रॉपर्टी डीलर की है। 22 मई को कार का चालक गुलफाम अहमद (22) लखनऊ के चिनहट से लापता हुआ था। चिनहट पुलिस ने फिलहाल इसे अपहरण का मामला मानकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

इसी प्रकरण में दो सगे भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गुलफाम की हत्या किए जाने की आशंका को लेकर मंगलवार को लखनऊ पुलिस ने देवा व माती इलाके में दोनों के साथ आकर गहन खोजबीन की मगर चालक का शव नहीं मिला।
विज्ञापन

12 जुलाई की रात शहर कोतवाली क्षेत्र के सरावगी मोहल्ले में जैन मंदिर के पास एक कार लावारिस हालत में खड़ी मिली थी। पुलिस ने जांच की तो कार पर लगी नंबर प्लेट मटियारी निवासी सुशील कुमार की कार की निकली। सुशील ने पुलिस को बताया कि उनकी कार की नंबर प्लेट चोरी हो गई थी। इसके बाद शहर कोतवाली पुलिस ने कार के चेसिस और इंजन नंबर से जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पता चला कि कार गोरखपुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर आकाश यादव की है। आकाश ने पुलिस को बताया कि उनका चालक सुल्तानपुर निवासी गुलफाम अहमद 22 मई को चिनहट क्षेत्र से कार सहित लापता हो गया था। उसके भाई ने चिनहट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। चिनहट पुलिस दो दिन पहले कार बाराबंकी से लेकर गई।
जांच के बाद सोमवार को लखनऊ के मटियारी निवासी समीर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में समीर ने बताया कि दो जून को सीएनजी पंप पर कार आगे बढ़ाने को लेकर उसका गुलफाम से विवाद हुआ था।
इसके बाद उसने अपने साथियों बाराबंकी के देवा इलाके के हूंसेमऊ निवासी आदिल और साहिल व एक अन्य के साथ मिलकर गुलफाम का अपहरण कर लिया था। उसकी हत्या कर शव बाराबंकी में देवा रोड किनारे फेंक दिया था। उन दोनों से मिली जानकारी पर चिनहट पुलिस यहां आई लेकिन देर शाम तक शव बरामद नहीं हो सका।

........................................
शव मिलने के बाद होगी हत्या की पुष्टि
अभी तक अपहरण का मामला सामने आया है। जब तक शव बरामद नहीं हो जाता, तब तक हत्या की पुष्टि के संबंध में कुछ कहना जल्दबाजी होगी। मामले की छानबीन की जा रही है।
- दिनेश मिश्रा, एसएचओ चिनहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed