फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Property dealers clash in front of DM residence, fighting and firing

Barabanki News: डीएम आवास के सामने भिड़े प्रापर्टी डीलर, मारपीट व फायरिंग

Fri, 31 May 2024 03:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 31 May 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Property dealers clash in front of DM residence, fighting and firing
बाराबंकी। शहर में सबसे सुरक्षित माने जाने वाले लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर डीएम आवास के समीप बृहस्पतिपार को दिनदहाड़े जमीन कारोबारियों में खूनी संघर्ष से अफरा-तफरी मच गई। दोनों पक्षों के बीच पहले हुई जमकर मारपीट के बाद फायरिंग भी हुई। दोनों ही पक्षों की तरफ से मौजूद वाहनों में भी जमकर तोड़फोड़ हुई। इस संघर्ष में तीन लोग घायल हो गए। इसमें से एक युवक को गोली भी लगी है।
विज्ञापन

एक दिन पहले भी दोनों पक्ष आपस में भिड़े थे। इस दौरान एक पक्ष ने जहांगीराबाद थाना में दूसरे पक्ष के खिलाफ गाड़ी चढ़ाने के प्रयास का केस दर्ज कराया था। इसके बावजूद पुलिस द्वारा मामले को काफी हल्के तरीके से लेने के कारण ही दोनों पक्ष बृहस्पतिवार को डीएम आवास के समक्ष पुन: आमने-सामने टकरा जाने पर आपस में भिड़ गए। पुलिस के अनुसार इस भिड़ंत में एक पक्ष तौफीक व अनवर देचा कोतवाली क्षेत्र के चंदौली गांव के निवासी है तो दूसरे पक्ष में शहर कोतवाली क्षेत्र के ढकौली गांव निवासी सचिन मिश्रा व लखपेड़ाबाग के प्रकाश वर्मा शामिल है। दोनों पक्ष जमीन का कारोबार करते है। दोनों पक्ष के लोग दोपहर में डीएम आवास के निकट सड़क किनारे जुटे थे। इस दौरान जमीन में हिस्सेदारी को लेकर हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों पक्ष के लोगों में बीच सड़क मारपीट होने से इस व्यस्त सड़क पर काफी देर तक यातायात भी बंद हो गया।
विज्ञापन

डीएम आवास के साथ ही कुछ दूरी पर तहसील व कचेहरी स्थिति होने के बावजूद दोनों पक्ष के लोग बेखौफ मारपीट में जुटे रहे। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि इस दौरान एक पक्ष की तरफ से दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की गई। इसकी गोली लगने से एक युवक घायल भी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अनवर, ताैफीक व प्रकाश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके से दो स्कार्पियों व एक फॉर्च्यूनर गाड़ी बरामद की है। अनवर के पीठ में गोली लगी है। अनवर के साथ तौफीक व प्रकाश को केजीएमयू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों एक साथ जमीन की खरीद फरोख्त करते हैं। दोनों गुट के बीच हिस्सेदारी व जमीन बेचने को लेकर चल रहे विवाद के कारण ही यह घटना हुई। बताया कि एक दिन पहले भी चंदौली में विवाद सुलटाने के लिए दोनों पक्ष के लोग एकत्र हुए थे। इस दौरान भी समझौता न हो पाने पर ताैफीक के पक्ष ने सचिन पक्ष पर गाड़ी चढ़ाने की तहरीर देकर केस दर्ज कराया था। इनका एक कार्यालय लखनऊ के विभूतिखंड में भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed