{"_id":"6212a3d77a08f66d8a27e4dd","slug":"property-agent-shot-barabanki-news-lko618717358","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रापर्टी एजेंट को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रापर्टी एजेंट को मारी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र के बड़ेल में रविवार की सुबह प्रापर्टी एजेंट को दिनदहाड़े गोली मारकर बदमाश फरार हो गए। गंभीर दशा में उसे जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही शहर कोतवाल से लेकर एएसपी तक ने घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच शुरू की। देर शाम एजेंट की पत्नी रेखा देवी की तहरीर पर पुलिस ने बलिया निवासी प्रापर्टी डीलर पर हत्या के प्रयास व एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के फतहाबाद, बड़ेल का है। पुलिस के मुताबिक फतहाबाद निवासी अमित उर्फ कैमी (38) प्रापर्टी के कारोबार में एजेंट (दलाल) का काम करता है। उसने लखनऊ के कई कारोबारियों से प्रापर्टी दिलाने के नाम पर मोटी रकम ले रखी है।
रविवार की देर शाम प्रापर्टी एजेंट की पत्नी रेखा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सुबह उसका पति अमित अपनी बाइक से बड़ेल गांव निवासी अपने साथी एजेंट आशाराम के बुलाने पर एक जमीन के संबंध में बात करने गया था। वहां पहुंचने पर अमित बाइक पर ही किसी से फोन से बात कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आए एक बदमाश ने उसकी पीठ से सटाकर गोली मारकर फरार हो गया।
विज्ञापन
आसपास के लोग जब तक कुछ समझते और गोली मारकर भाग रहे बदमाश को पकड़ते, तब तक दूर खड़े एक बाइक सवार युवक के साथ बदमाश फरार हो गया। घटना के बाद आसपास अफरातफरी मच गई। आननफानन घायल अमित को जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया।
अमित ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि हाईवे के दूसरी ओर प्लाटिंग करने वाले प्रापर्टी डीलर रितुराज व उनके साथियों ने उसे गोली मारी है जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। देर शाम पुलिस ने पत्नी रेखा की तहरीर पर हत्या के प्रयास, धमकी व एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।
प्रापर्टी को बेचवाने का काम करने वाले युवक को गोली मारने वालों की शिनाख्त को लेकर पुलिस आसपास स्थित मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है। घटना के बाद एएसपी पूर्णेंद्र सिंह, सीओ सिटी आतिश कुमार सिंह व शहर कोतवाल सुरेश पांडेय ने घटना स्थल का निरीक्षण कर लोगों से बात की।
एएसपी उत्तरी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि घायल युवक प्रापर्टी एजेंट है। अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि उसका कई लोगों से लेनदेन को लेकर विवाद था। जिसके चलते यह घटना हुई है। मामले की जांच की जा रही है। उसकी पत्नी रेखा की तहरीर पर बलिया जिले के निवासी प्रापर्टी डीलर रितुराज पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।