फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   project

तराई वासियों को बाढ़ से बचाने के लिए खर्च होंगे 34 करोड़

Thu, 04 Feb 2021 12:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
project
बाराबंकी। तराई वासियों को बाढ़ से बचाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अलीनगर रानीमऊ तटबंध पर 34 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पांच परियोजनाओं को लखनऊ से शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री के शिलान्यास के बाद से ही बाढ़ खंड विभाग ने इस दिशा में कार्य करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के करीब 50 गांवों की लगभग 35 हजार की आबादी हर साल बाढ़ की चपेट में आती है। यहां के कहारनपुरवा, सनावां, बीहड, गोबरहा, पासिनपुरवा, पंडितपुरवा, तेलवारी, परवतपुरवा, करौनी आदि कई गांव बाढ़ की चपेट में आ जाते हैं। जिससे यहां के वासी महीनों तक घर से बेघर हो जाते हैं और अलीनगर रानीमऊ तटबंध पर परिवारीजनों के साथ जीवन गुजारते हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए तराई की जनता को बाढ़ से बचाने के लिए 34 करोड़ रुपये की पांच परियोजनाओं का बुधवार को लखनऊ से शिलान्यास किया। जिला कलक्ट्रेट के एनआईसी में बुधवार को हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मुख्यमंत्री तक बाढ़ इलाके की पूरी जानकारी पहुंचाने वाले रामनगर विधायक शरद अवस्थी, डीएम डॉ आदर्श सिंह समेत संबंधित विभागों के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास
अलीनगर रानीमऊ तटबंध पर किमी 11.650 से 11.400 तक 4 करोड़ 22 लाख रुपये से, किमी 13.350 से 13.980 तक 3 करोड़ 33 लाख रुपये से, किमी 14.600 से 15.410 तक 4 करोड़ 39 लाख से, किमी ़11.650 से 11.400 तक 4 करोड़ 22 लाख से, किमी 1.00 से 2.350 तक 15 करोड़ 23 लाख से बाढ़ सुरक्षात्मक एवं कटान निरोधक कार्र्य होंगे। इसके अलावा हाता, पंसारा, मंगरौडा आदि के सुरक्षा कार्य पर 7 करोड़ 8 लाख रुपये, इस प्रकार कुल 34 करोड़ रुपये के कार्य अलीनगर रानीमऊ तटबंध के दायें ओर कराए जाने हैं।

सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के तराई क्षेत्र में 34 करोड़ रुपये की लागत से होने वाली पांच परियोजनाओं का शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है। शासन से इन कार्यों की स्वीकृति मिल गई है। जो औपचारिकताएं बची हैं उन्हें जल्द पूरी कराकर कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
-शशिकांत सिंह, अधिशासी अभियंता, बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed