{"_id":"68f92a48867f1a2991018c05","slug":"procession-taken-out-idols-immersed-barabanki-news-c-315-1-brp1005-150264-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: निकाली शोभायात्रा, प्रतिमाओं का किया विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: निकाली शोभायात्रा, प्रतिमाओं का किया विसर्जन
Thu, 23 Oct 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
घुंघटेर। निंदूरा क्षेत्र के बिसाई ग्राम पंचायत के दौलतपुर गांव में मंगलवार को लक्ष्मी व भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना कर जागरण का आयोजन किया गया। इसके बाद बुधवार को धूमधाम से शोभायात्रा निकालकर शारदा नहर में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु जयकारे लगाते बढ़ते रहे। शोभायात्रा मिर्जापुर, दौलतपुर, मोहनपुर, पीरनगर, रहीमाबाद व शीतलपुर तक निकाली गई। इस मौके पर ग्रामप्रधान ललिता देवी, महेश सिंह, मुन्ना सिंह, रामदुलारे, इंद्रासन सिंह व दिलीप आदि मौजूद रहे।
(संवाद)
विज्ञापन
(संवाद)