फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Problems of passengers increased due to less number of buses

Barabanki News: बसों की संख्या कम होने से बढ़ी यात्रियों की परेशानी

Thu, 13 Feb 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 13 Feb 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Problems of passengers increased due to less number of buses
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। बस स्टेशन हैदरगढ़ पर लखनऊ से लेकर दिल्ली तक जाने के लिए यात्रियों की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही। जिला मुख्यालय के लिए संचालित बसों के अनुबंध का नवीनीकरण न होने से भी डिपो से संचालित बसों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। इतना ही नहीं कैसरबाग डिपो लखनऊ की बस सेवा भी छह माह से बंद है। ऐसे में यात्रियों को दिल्ली व लखनऊ तक पहुंचने के लिए पर्याप्त बसें न मिल पाने से काफी परेशानी उठाना पड़ रही है।
विज्ञापन


दिल्ली जाने के लिए अपनी बहन के साथ बस स्टेशन पर आए कुकहा रामपुर गांव के रंजीत ने बताया कि बस न मिलने के कारण उन्हें यात्रा रद्द करनी पड़ी। बाजपुरा के पप्पू यादव, सुमित गुप्ता व अब्दुल रहमान को भी बस न मिल पाने के कारण निराश होकर वापस लौटना पड़ा। यात्रियों ने बताया कि काफी देर इंतजार करने पर पता चला कैसरबाग डिपो की बस नहीं आएगी। यात्रियों ने बताया स्टेशन से लखनऊ के लिए भी नहीं मिली। अन्यथा लखनऊ जाने के बाद वहां से दिल्ली की बस पकड़ लेते। लखनऊ के लिए बस न मिलने से पोखरा के अभिषेक व गुलरिहा के रामू भी वापस लौटे।
विज्ञापन


कम हो रही रोडवेज की बसें
जिला मुख्यालय तक आवागमन करने वाली बाराबंकी डिपो की अनुबंधित बसों में लगातार कम हो रही है।एक साल पहले बसों की संख्या 21 थी जो घटकर अब 15 रह गई है। जैदपुर होकर चलने वाली बस संख्या 8928, नईसड़क होकर चलने वाली बस संख्या 8929 का अनुबंध इस माह की छह तारीख को समाप्त हो गया वहीं बस संख्या 1007 व 8677 का अनुबंध दो माह पहले समाप्त हो गया था। नया अनुबंध नहीं होने से बसों की संख्या लगातार कम हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कुंभ मेला के बाद बेहतर होगी व्यवस्था
प्रयागराज कुंभ मेला में बसेें लगाई गई हैं। मेला समाप्त होने पर ही बसों के संचालन की व्यवस्था पटरी पर आएगी।

जगदीश प्रसाद, एआरएम हैदरगढ़ डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed