फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   problems of farmer's settled at priority

प्राथमिकता से निपटाएं किसानों की समस्याएं

Wed, 20 Jan 2016 11:49 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 20 Jan 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
problems of farmer's settled at priority
डीएम अजय यादव ने अधिकारियों को किसानों की समस्याएं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने स्तर से किसानों की जिन समस्याओं का समाधान न कर सकें उसके बारे में अवगत कराएं। जिससे उनका समाधान उचित फोरम पर कराया जा सके। वह बुधवार को पल्हरी स्थित उप कृषि निदेशक कार्यालय में आयोजित किसान दिवस में मौजूद किसानों की समस्याओं की सुनवाई कर रहे थे।  
विज्ञापन


डीएम ने अधिकारियों को मंडी समिति नवाबगंज में अनाज मंडी और सफदरगंज में फल व अनाज मंडी स्थापित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने फतेहपुर में मंडी समिति के लिए उपलब्ध भूमि पर मंडी समिति की स्थापना कराने के लिए औपचारिकताएं शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया। कार्यक्रम में डीएम ने चार किसानों को कृषि उपकरण पावर स्प्रेयर व दो किसानों को बखारी वितरित की। पावर स्प्रेयर पर 50 प्रतिशत अनुदान और बखारी पर एक हजार रुपये अनुदान दिया जाता है।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed