फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Problems encountered in smart meter software

तकनीकी खराबी से बाधित हुई बिजली आपूर्ति

Wed, 12 Aug 2020 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Problems encountered in smart meter software
बाराबंकी। स्मार्ट मीटर में तकनीकी खराबी आने के कारण कारण करीब डेढ़ सौ उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। पल्हरी उपकेंद्र से जुड़े इलाके दीनदयाल नगर, कार्तिक विहार, बाल बिहार, दशहराबाग, लक्ष्मणपुरी कॉलोनी में उपभोक्ताओं के यहां लगे स्मार्ट मीटर में बिजली आने और घरों में बिजली नहीं आने से उपभोक्ता परेशान हो उठे।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब चार बजे शहर के मोहल्ला दीनदयाल नगर, कार्तिक विहार, बाल बिहार, दशहराबाग, लक्ष्मणपुरी कॉलोनी मे स्मार्ट मीटर लगे उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। मीटर तक बिजली आ रही थी लेकिन घरों मेें बिजली नहीं आने पर शाम छह बजे उपभोक्ता परेशान होकर पल्हरी उपकेंद्र पहुंच गए और शोर शराबा करने लगे। जन्माष्टमी के दिन बिजली गुल होने से उपभोक्ता ज्यादा परेशान दिखे।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने फाल्ट की जानकारी दी और जल्द ही आपूर्ति करने का आश्वासन दिया। देरशाम तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। इससे पांच मोहल्लों की करीब चार हजार आबादी प्रभावित है। अधीक्षण अभियंता संजीव राणा ने बताया कि स्मार्ट मीटर के सॉफ्टवेयर में तकनीकी खराबी आने के कारण दिक्कत आ गई है। फाल्ट को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही बिजली आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed