फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Principal Secretary met flood victims

बाढ़ पीड़ितों से मिले प्रमुख सचिव

Sun, 05 Sep 2021 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Principal Secretary met flood victims
कोटवाधाम (बाराबंकी)। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे जिले के नोडल अधिकारी व प्रमुख सचिव दीपक कुमार के सामने बाढ़ पीड़ितों का दर्द छलक पड़ा। पीड़ितों ने कहा कि साहेब बाढ़ में मकान समा गया, अरसे से बंधे पर जिंदगी गुजर रही है, यहां पर न तो पीने के लिए पानी मिल रहा है और न ही हम लोगों के पास रहने के लिए मकान ही है। इस पर प्रमुुख सचिव ने सभी की समस्याओं का निराकरण कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सरयू नदी की तलहटी में बसे गांवों का रविवार को प्रमुख सचिव के साथ एडीएम संदीप गुप्ता व सीडीओ एकता सिंह ने हाल जाना। प्रमुख सचिव सरयू की धार पर बसे गांव कहरानपुरवा में कटान से प्रभावित लोगों से मिले और उनसे सरकारी योजनाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

विनोद सिंह ने कहा कि साहब सरयू नदी की कटान से बचाने के लिए कोई ठोस उपाय किया जाए। सिर्फ बोरियां डालकर कटान रोकने का काम किया जा रहा है। वहीं तीन साल से बांध पर गुजर-बसर कर रहे टेपरा गांव के उन अट्ठाइस परिवार से मिले जो अपने परिवार के साथ यहां जीवनयापन करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही नोडल अधिकारी का काफिला अलीनगर रानीमऊ तटबंध पर पहुंचा, वहां रह रहे लोग अपनी समस्याएं सुनाने लगे। गेंदा देवी ने कहा की साहेब हमार सबके घर का सरजू मैय्या पहिलेन काट दिहिन हय, हम सब जने यहां फूस की मड़ैया मा रहित है। पियक शुद्ध पानी नहि हय अगर एक नल कय जुगाड़ करा देएतीव त बहुत मेहरबानी होतए।
प्रमुख सचिव ने बांध पर लगे हुए हैंडपंपों को देखा तो सिर्फ प्राइवेट नल ही लगे हुए मिले। इंडिया मार्का का एक ही हैंडपंप मिला जो खराब था। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने जल्द ही शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए हैंडपंप लगवाने का आदेश दिया।
प्रतिभा देवी ने कहा कि साहेब न तो सही से लाइट मिलती है और न ही कोई हाल पूछने वाला है। सिर्फ बाढ़ के समय अधिकारी व कर्मचारी आते हैं और तभी राहत सामग्री भी दी जाती है। उसके बाद एक साल मेहनत-मजदूरी करके पेट पालते हैं। टेपरा गांव की गुलाब देवी ने कहा की साहेब हमका गैस नहि मिली हय।
अगर कोई उपाय हुवय तो एक बड़का सिलेंडर दिलाय दियो जिसे लड़िकन का दोनों टाइम का खाना मिल जाए। इसी तरह सभी के पास पहुंचकर उन्होंने हालचाल जाना। पूरे क्षेत्र में संक्रमण के रोकथाम के लिए सिरौलीगौसपुर सीएचसी अधीक्षक को पानी से भरे हुए गांव में फिर से दवा का छिड़काव कराने का निर्देश दिया।

प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने बरौलिया गांव स्थित पारिजात वृक्ष का दर्शन किया तथा वृक्ष के साथ सेल्फी भी ली। पारिजात के दर्शन के बाद सीएचसी सिरौलीगौसपुर का औचक निरीक्षण किया। वहां पूरी टीम पहले से ही मुस्तैद दिखी। उनके साथ सिरौलीगौसपुर के उपजिलाधिकारी सुरेंद्र पाल विश्वकर्मा, वन विभाग के उप निरीक्षक दिलीप गुप्ता, राजस्व निरीक्षक राकेश तिवारी व लेखपाल अजय रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed