फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Preparations complete, Eid-ul-Ajha today

तैयारियां पूरी, ईद-उल-अजहा आज

Tue, 13 Sep 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला/बाराबंकी
अमर उजाला/बाराबंकी Updated Tue, 13 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Preparations complete, Eid-ul-Ajha today
खरीदारी करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
जैदपुर कस्बा में बकरा बाजार में दूर दराज के लोग सोमवार को कुरबानी के लायक बकरों की खूब खरीद फरोख्त हुई। त्योहार को लेकर कस्बा समेत मुस्लिम इलाकों में बकरीद की तैयारियां लोगों ने पूरी कर ली हैं। बकरीद के पर्व को लेकर सोमवार को बाजार में भारी रौनक रही। बाजार में सेवंइयां की भी खूब बिकी। 
विज्ञापन


बकरीद यानी ईदउल अजहा मतलब खुलूस, मोहब्बत, बेशकीमती चीज को अल्लाह की राह में अल्लाह के हुकम पर कुरबान कर देना ही कुरबानी कहलाता है। यह त्योहार हजरत मोहम्मद इब्राहिम अ.स व हजरत इसमाईल अ.स की याद में मनाया जाता है।
विज्ञापन


अल्लाह रब्बुलइज्जत ने अपने प्यारे नबी से उनकी सबसे बेश कीमती हरदिल अजीज दिलोजान से ज्यादा महबूब चीज को अल्लाह की राह में कुरबान करने का हुकम दिया था। जिसको लेकर हजरत इब्राहिम अ.स ने एक दिन ख्वाब में देखा की अपनी औलाद हजरत इसमाईल अ.स को अल्लाह की राह में कुरबान कर रहें हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ख्वाब देखकर हजरत इब्राहिम अ.स ने अल्लाह की राह में ऐसा ही करने का फैसला किया। और अल्लाह की रजा के लिए अपने प्यारे बेटे हजरत इसमाईल अ.स को अल्लाह की राह में कुरबान करने के लिए ले गए। तभी अल्लाह ने देख की मेरा नबी तो अपने इम्तिहान पूरा कामयाब हो गया है।

फिर अल्लाह ने हजरत जिबराईल अ.स को एक दुंबा लेकर हजरत इसमाईल अ.स की जगह पर भेजा। जिसकी कुरबानी हजरत इब्राहिम अ.स ने कर दी थी और इस तरह हजरत इसमाईल अ.स की कुरबानी की जगह दुंबे को की कुरबानी हो गई। तभी से कुरबानी का सिलसिला वहीं से शुरू हो गया। जो आजतक अल्लाह की रजा के लिए लोग करते आरहें हैं।

मौलाना अबू उबैदा अलैग जैदपुरी ने बताया कि अल्लाह की रजा के लिए आज भी जज्बा खुलूस व मोहब्बत वही होने चाहिए जो कि हजरत इब्राहिम अ.स के दिल में थी। 

ईद उल अजहा की नमाज जैदपुर कस्बा समेत ग्रामीण क्षेत्रों में होने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी ईदगाहों में बकरीद की नमाज ईदगाह व मस्जिदों में अदा किए जाने के समय का भी ऐलान हो गया है।

मंगलवार को पूरे क्षेत्र में ईदउल अजहा की नमाज सुबह 7 बजे से 8.30 बजे तक होगी। जिसके लिए सीओ सदर ने तैयारियों को जायजा भी लिया है। कस्बा जैदपुर में नगर पंचायत द्वारा सभी ईदगाहों व मस्जिदों के पास सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई।


जैदपुर कस्बे की पुरानी ईदगाह में ईदउल अजहा की नमाज मंगलवार को सुबह 7.30 बजे, बड़ी ईदगाह थाना चौराहा पर 8 बजे मोहल्ला अलीअकबर कटरा टेरा, टिकरा में 7.30 बजे, अहमदपुर व किठोरी में सुबह 8 नमाज अदा की जाएगी। बंगलाबाजार अकबपुर धेनठी, भानमाऊ, किठोरी, चंदौली, में भी नमाज अदा की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed