{"_id":"684c80142221a84d840d1a04","slug":"prayagraj-and-varanasi-won-the-walking-vaijayanti-trophy-barabanki-news-c-315-1-brp1004-141527-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: प्रयागराज और वाराणसी ने जीती चल वैजयंती ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: प्रयागराज और वाराणसी ने जीती चल वैजयंती ट्रॉफी
Sat, 14 Jun 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। दसवीं वाहिनी पीएसी के हॉकी ग्राउंड पर 73वीं उत्तर प्रदेश पुलिस महिला व पुरुष वार्षिक हॉकी प्रतियोगिता में प्रयागराज और वाराणसी की टीम विजेता बनी। पांच दिवसीय प्रतियोगिता के समापन में मुख्य अतिथि सेनानायक राकेश कुमार सिंह ने विजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
शुक्रवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन महिला व पुरुष वर्ग के दो रोमांचक फाइनल मुकाबले खेले गए। पुरुष वर्ग में प्रयागराज जोन ने लखनऊ को नौ-पांच से हराकर चल वैजन्ती ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। सूरज सिंह व सलीम जावेद ने प्रयागराज की जीत में शानदार तीन-तीन गोल मारे। वहीं महिला वर्ग में फाइनल मुकाबला वाराणसी व प्रयागराज के बीच खेला गया। फाइनल मैच में वाराणसी जोन ने कप्तान अंजू रंजन और कुसुम गौतम के एक-एक गोल की बदौलत प्रयागराज को दो-एक से पराजित कर विजयी शील्ड जीती।
इससे पहले समापन समारोह की शुरुआत में सहायक सेनानायक डॉ. धर्मेंद्र कुमार यादव ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने प्रतिभागी आठ पुलिस जोनों एवं पीएसी के तीन जोनों (पूर्वी, पश्चिमी, मध्य) की टीमों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन
इस मौके पर समाजसेवी कुशल अग्रवाल, शिविरपाल अभिषेक श्रीवास्तव, अमित कुमार सिंह, निखिल मिश्रा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी और खिलाड़ी मौजूद रहे।