फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Prabhat Pheri taken out on the occasion of Martyrs' Day

Barabanki News: शहीदी दिवस के मौके पर निकाली प्रभात फेरी

Mon, 24 Nov 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 24 Nov 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Prabhat Pheri taken out on the occasion of Martyrs' Day
बाराबंकी। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा प्रबंधक कमेटी के तत्वावधान में धन धन श्री गुरु तेग बहादुर साहेब जी के 350वें शहीदी दिवस के मौके पर रविवार को प्रभात फेरी निकाली गई। सुबह गुरुद्वारे से रवाना हुई प्रभात फेरी में शामिल श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए सड़कों के दोनों ओर खड़े लोगों ने पुष्प वर्षा कर गुरु के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

भजन-कीर्तन की स्वर लहरियों के साथ प्रभात फेरी लाजपत नगर गुरुद्वारे से शुरू होकर छाया चौराहा, नगर पालिका, निबलेट चौराहा, बेगमगंज होते हुए पुनः गुरुद्वारा पहुंच कर समाप्त हुई। इस दौरान पूरा वातावरण भक्ति, सेवा और श्रद्धा की भावना से सराबोर रहा। गुरुद्वारा पहुंचकर ज्ञानी जी ने श्री गुरु तेग बहादर साहेब जी के बलिदान और प्रेरणादायी जीवनी के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद की गई अरदास में सभी ने देश और समाज की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का समापन अटूट लंगर के साथ हुआ। इसमें बड़ी संख्या में सभी धर्मों के लोगों ने एक साथ बैठकर गुरु का प्रसाद चखा। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भूपेंद्र सिंह, चरनजीत सिंह, रवींद्रपाल सिंह, हरपाल सिंह, परमजीत सिंह, सतनाम सिंह खालसा, सुमित्रा कौर, कवलजीत कौर, रंजीत कौर, परमजीत कौर सहित संगत मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed