{"_id":"6a2c68a23a65f4b46004310b","slug":"power-out-in-250-villages-15-lakh-people-in-distress-due-to-heat-barabanki-news-c-315-1-brp1005-170902-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 250 गांवों की बिजली गुल, डेढ़ लाख लोग गर्मी में बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 250 गांवों की बिजली गुल, डेढ़ लाख लोग गर्मी में बेहाल
Sat, 13 Jun 2026 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी जिले में शुक्रवार को बिजली व्यवस्था सुधार कार्यों, फीडर परिवर्तन और तकनीकी खामियों के कारण शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली संकट देखने को मिला। कहीं ओवरहेड लाइन हटाकर केबल बिछाने के लिए घंटों बिजली बंद रखी गई तो कहीं फीडर बदलने और आपूर्ति व्यवस्था में बदलाव के चलते बिजली आपूर्ति ठप रही।
वहीं खंभे गिरने और तार टूटने से प्रभावित क्षेत्रों में दूसरे दिन भी कई गांवों की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बिजली कटौती से करीब 250 गांवों के करीब डेढ़ लाख लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहर के मोहल्ला सत्यप्रेमी नगर में ओवरहेड बिजली लाइन हटाकर भूमिगत केबल बिछाने का कार्य किए जाने के कारण कंपनीबाग, नेहरू नगर, छाया चौराहा, सत्यप्रेमी नगर समेत सात मोहल्लों की बिजली आपूर्ति करीब पांच घंटे बाधित रही। इससे लोगों को गर्मी और पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। निंदूरा क्षेत्र के बाबागंज विद्युत उपकेंद्र से जुड़े रीवा सीव फीडर की आपूर्ति बृहस्पतिवार रात 11:05 बजे ठप हो गई, जो शुक्रवार सुबह 11:40 बजे बहाल हो सकी। करीब 12 घंटे तक 85 गांवों की एक लाख आबादी बिजली संकट से जूझती रही। जेई विवेक मिश्रा ने बताया कि फीडर की आपूर्ति व्यवस्था में बदलाव के कारण समस्या आई, जिसे दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
फीडर बदलने से 65 गांवों की आपूर्ति आठ घंटे बाधित
कोटवाधाम बिजली उपकेंद्र पर जर्जर और पुराने फीडरों को बदलने का कार्य शुक्रवार को किया गया। इसके चलते करीब 65 गांवों की बिजली आपूर्ति लगभग आठ घंटे बंद रही। विभागीय अधिकारियों के अनुसार फीडर बदलने के बाद क्षेत्र में ट्रिपिंग और अनियमित कटौती की समस्या में राहत मिलने की उम्मीद है।
50 गांवों में अब भी संकट
दुलाहदेपुर और रामसनेहीघाट पावर हाउस से जुड़े कई फीडरों में खंभे गिरने और तार टूटने से बृहस्पतिवार को लगभग 300 गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई थी। विभागीय प्रयासों के बावजूद शुक्रवार तक करीब 50 गांवों में आपूर्ति पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी। रामनगर डिवीजन के रानीगंज फीडर से सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे करीब 50 गांवों की लगभग 40 हजार आबादी को भीषण गर्मी में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बिजली खंभे से बस टकराने पर दर्ज हुई प्राथमिकी
बड्डूपुर थाना क्षेत्र के संगत चौराहा स्थित बाबाकुटी के पास 30 मई को एक तेज रफ्तार निजी बस 33 केवी बिजली खंभे से टकरा गई थी। हादसे में खंभा क्षतिग्रस्त होने से पावर कॉपोरेशन को 56,072 रुपये का नुकसान हुआ। पावर कॉरपोरेशन के जेई राकेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।