फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Power failure, health ATM stalled, people returned disappointed

Barabanki News: बिजली गुल, हेल्थ एटीएम ठप, निराश लौटे लोग

Sun, 28 May 2023 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 28 May 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Power failure, health ATM stalled, people returned disappointed
बाराबंकी। लोगों की सुविधा के लिए लगाए गए हेल्थ एटीएम बेकार साबित हो रहे हैं। इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है, लेकिन जिम्मेदार इसको लेकर जरा भी गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। शनिवार को आंधी व बारिश के चलते बत्ती गुल हो गई और नेटवर्क भी चला गया, जिससे कई हेल्थ एटीएम ठप हो गए और यहां पर जांच कराने के लिए आए लोग निराश होकर लौट गए।
विज्ञापन




सीएचसी फतेहपुर में लगे हेल्थ एटीएम पर शनिवार को राजेश, प्रमोद और बाबू की ही जांच हो सकी, अन्य लोग बिना जांच कराए ही लौट गए। इन लोगों ने बताया कि आंधी व बारिश के चलते बिजली चली गई और नेटवर्क बाधित हो गया, जिससे जांच नहीं हो पाई। यही हाल सीएचसी सिरौलीगौसपुर में लगे हेल्थ एटीएम का रहा। यहां पर महज दो लोगों किरन और रविंद्र की ही जांच हो सकी। जबकि राधा समेत कई लोग बिना जांच कराए ही लौट गए, क्योंकि अचानक बिजली और नेटवर्क चले जाने के कारण अन्य लोगों की जांच नहीं हो पाई। वहीं बड़ागांव में लगे हेल्थ एटीएम पर आठ लोगों की जांच हो सकी।
विज्ञापन



प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिलोकपुर में लगे हेल्थ एटीएम पर एक भी जांच नहीं हो सकी। बताया गया कि टेक्नीशियन अवकाश पर है, जबकि हकीकत में नेटवर्क न होने के कारण हेल्थ एटीएम कार्य नहीं कर रहा था। प्रभारी सीएमओ डॉ. डीके श्रीवास्तव का कहना है कि मामला जानकारी में आया है, जांच कराई जाएगी और नेटवर्क की समस्या को जल्द ही दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed