फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   power cut

दूसरे दिन भी नहीं सुधरे हालात, दुुरुस्त नहीं हुई लाइनें

Wed, 25 May 2022 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
power cut
बाराबंकी। जिले में सोमवार को आई आंधी-बारिश से तबाह हुई बिजली आपूर्ति व्यवस्था दूसरे दिन भी दुरुस्त नहीं हो सकी। मंगलवार को भी करीब चार सौ गांव अंधेरे में रहे। इससे करीब साढ़े चार लाख आबादी प्रभावित रही। हालांकि पावर कॉर्पोरेशन ने सोमवार को ही मरम्मत कार्य शुरू करा दिया था है लेकिन टूटे खंभे और तार अभी तक नहीं लग पाए हैं। उपकेंद्रों की ओर से नए खंभों व तार की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

आंधी और बारिश ने आम आदमी को भले ही गर्मी से राहत दे दी हो लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली ने पूरी रात छकाया। इससे लोगों को जागकर रात गुजारनी पड़ी। आंधी-बारिश ने सोमवार की दोपहर जिले में भारी तबाही मचाई थी। तेज आंधी में जिले में करीब सौ बिजली के खंभे, तार व केबल क्षतिग्रस्त हो गए थे। कई ट्रांसफार्मर व अन्य संयंत्र खराब हो गए हैं।
विज्ञापन

आंधी-पानी से करीब पांच सौ गांवों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था बाधित हो गई थी। भारी क्षति के बीच पावर कॉर्पोरेशन ने सोमवार शाम से मरम्मत कार्य शुरू कराया। अधीक्षण अभियंता चंद्रशेखर सिंह ने इंजीनियरों को पहले उपकेंद्रों की लाइन बहाल करने में लगाया। उपकेंद्रों व फीडर की लाइन तो दुरुस्त हो गई लेकिन ग्रामीण क्षेत्र की घरेलू लाइनों के मरम्मत का कार्य पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाराबंकी डिवीजन में करीब 15 गांवों में बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। रामसनेहीघाट डिवीजन में आंधी-पानी के कारण पटरी से उतरी बिजली आपूर्ति व्यवस्था दूसरे दिन भी पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो सकी। इचौली, मंगरौरा, जरियारी, नेवादा, पांडे का पुरवा, इंदरपुर, मिर्जापुर, बिसई समेत करीब 160 गांव की बिजली गुल है।
इससे करीब दो लाख आबादी प्रभावित है। फतेहपुर डिवीजन में छेदा, बेलहरा टाउन, रंजीतपुर, पहाड़ापुर, गौरासैलक, कैथा समेत करीब 140 गांव की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इससे करीब डेढ़ लाख आबादी को परेशानी हो रही है।
रामनगर डिवीजन में अशोकपुर, बिचलखा, सीहा, ददौरा, अगानपुर, खजुरिहा, अमरादेवी, दरिगापुर समेत 30 गांव की बिजली आपूर्ति सोमवार शाम तक शुरू नहीं हो सकी। इससे करीब 40 हजार आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
हैदरगढ़ डिवीजन में मंगलवार शाम तक करीब 50 गांव में बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। इससे करीब 70 हजार आबादी प्रभावित है। रानीपुर, संतोषपुर, भिटौरा, जरगांवा विशंभरपुरवा, सहापुर, ललक का पुरवा, थलवारा समेत करीब 50 गांव में बिजली आपूर्ति मंगलवार शाम तक नहीं शुरू हो सकी।

आंधी-पानी से क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त किया जा रहा है। नए खंभे लगाने के साथ बिजली के तार भी दुरुस्त किए जा रहे हैं। अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता, एसडीओ समेत सभी कर्मचारी आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगे हैं। जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।
-चंद्रशेखर सिंह, अधीक्षण अभियंता पावर कॉर्पोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed