फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   power cut

चिलचिलाती गर्मी में बिजली कटौती ने रुलाया

Wed, 11 May 2022 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
power cut
बाराबंकी। चिलचिलाती गर्मी में अघोषित बिजली कटौती ने शहर से लेकर गांव तक लोगों को रुला दिया है। अधिक मांग और कम बिजली, ऊपर से लोकल फाल्ट से आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। रात में शहर के आठ मोहल्लों में दो से चार घंटे बिजली की कटौती की गई। कई बार तो लोग घरों से बाहर भी निकले। इसी तरह ग्रामीण इलाकों में हालात और खराब हैं। यहां 24 घंटे में 6 से 8 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। पावर कॉर्पोरेशन लाख दावों के बावजूद आपूर्ति सुधारने में सफल नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

मांग के मुकाबले उपलब्धता कम होने से शहर से लेकर गांवों तक आकस्मिक बिजली कटौती की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि भीषण गर्मी के कारण बिजली की मांग में वृद्घि हो रही है। मंगलवार को शहर के मोहल्ला लखपेड़ाबाग, बाल विहार, कार्तिक विहार, गोसाईपुरवा, गदिया, आलापुर, आवास विकास, मोहारीपुरवा में कई चरणों में दो घंटे बिजली कटौती की गई। इससे करीब 35 हजार की आबादी प्रभावित रही। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती अधिक हो रही है जिससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

फतेहपुर क्षेत्र के वार्ड पचघरा मोहल्ले में खंभा टूटने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब चार घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू हुई। इससे दो हजार आबादी प्रभावित रही। बेलहरा प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के कैथा, भटुआमऊ, गौरासैलक में 24 घंटे में सिर्फ छह घंटे ही बिजली मिल सकी। रंजीतपुर, गंगापुर, शिवराजपुर, भुलभुलिया, जगतपुर समेत करीब 12 गांवों को आठ घंटे ही बिजली मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामसनेहीघाट क्षेत्र में 24 घंटे में कहीं 8 तो कहीं 10 घंटे बिजली मिल रही है। भिटरिया, सुमेरगंज, मुरारपुर में 10 घंटे तो चंदौली, महाराजगंज, दलसिंहपुर, दुल्हदेपुर, हथौंधा समेत करीब 25 गांवों में आठ घंटे ही बिजली मिल रही है। इससे करीब 60 हजार आबादी प्रभावित है। हैदरगढ़ क्षेत्र में मंगलवार को रामीपुर, मोहम्मदपुर, रौनी व घरकुंइया में लगे 25-25 केवीए के ट्रांसफार्मर जल गए हैं।
ग्रामीणों की सूचना पर पावर कॉर्पोरेशन ट्रांसफार्मर बदले जाने की कार्रवाई कर रहा है। इससे इन गांवों के करीब ढाई सौ घरों की बिजली बाधित है। हैदरगढ़ ग्रामीण क्षेत्र में आठ घंटा बिजली कटौती हुई। शाम को कई बार में दो घंटे की अतिरिक्त कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं।
शहरी क्षेत्र के कस्बा हैदरगढ़ व सुबेहा में तीन से चार घंटे की अतिरिक्त कटौती हो रही है। अधिशासी अभियंता सत्येंद्र पांडेय का कहना है कि बिजली आपूर्ति में काफी सुधार हुआ है। शाम को दबाव अधिक होने पर कई बार ऊपर से बिजली काट दी जाती है।

मंगाए गये पांच बड़े ट्रांसफार्मर
ओवरलोड चल रहे ट्रांसफार्मर बदले जाएंगे। 400 केवीए के पांच ट्रांसफार्मर मंगा लिए गये हैं। इन्हें मकदूमपुर, श्रीराम कॉलोनी, मयूर विहार, गोसाईपुरवा, गदिया में लगाया जाएगा। लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। बिजली आपूर्ति दुरुस्त रखने का प्रयास किया जा रहा है।
-आरके मिश्र, अधिशासी अभियंता पावर कॉर्पोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed