फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   power cut

तार टूटने से छह घंटे गुल रही बिजली

Wed, 22 Dec 2021 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
power cut
मसौली (बाराबंकी)। क्षेत्र के डुबकी मोड़ के पास मंगलवार की सुबह पेड़ की डाल गिरने से बिजली का तार टूट गया। इससे छह घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इसके चलते मसौली, रामनगर और सिरौलीगौसपुर उपकेंद्र की बिजली गुल रही।
विज्ञापन

चंदौली पवार हाउस से 33 हजार की बिजली लाइन से मसौली, रामनगर और सिरौलीगौसपुर को सप्लाई होती है। सुबह करीब 5 बजे बिजली गुल हो गई। सूचना पर बिजली अधिकारियों ने निर्देश पर कर्मचारियों ने सुबह से ही पेट्रोलिंग शुरू कर दी। इसी बीच मसौली थाने के निकट डुबकी मोड़ के पास जामुन के पेड़ की डाल गिरने से बिजली तार टूट मिला।
विज्ञापन

इससे करीब डेढ़ लाख आबादी प्रभावित रही। सुबह बिजली गुल होने से लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ा। करीब छह घंटे बाद फॉल्ट दुरुस्त करने पर बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। अधिशासी अभियंता हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि पेड़ की डाल गिरने से मेन लाइन का तार टूट गया था जिसे दुरुस्त कराकर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed