फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   power cut

एचटी लाइन का तार टूटने से नौ घंटे गुल रही बिजली

Thu, 10 Jun 2021 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
power cut
मसौली (बाराबंकी)। चंदौली पावर हाउस से बिजली उपकेंद्र मसौली, रामनगर, सिरौलीगौसपुर आपूर्ति के लिए जर्जर बिजली लाइन सिरदर्द बन गयी है। हाईटेंशन तार टूटने से घंटों बिजली आपूर्ति ठप रही जिससे करीब पांच सौ गांवों की तीन लाख आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली आपूर्ति होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात करीब 12 बजे चंदौली से मसौली, रामनगर, सिरौलीगौसपुर के बिजली उपकेंद्र को सप्लाई होने वाली 33 हजार हाईटेंशन लाइन पॉलीटेकिभनक के पास टूट गई जिससे करीब नौ घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली गुल होने से लोग उमसभरी गर्मी में बेहाल रहे। हाईटेंशन लाइन के क्षतिग्रस्त होने से तीनों उपकेंद्र के करीब पांच सौ गांव अंधेरे में डूबे रहे और करीब तीन लाख आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

भोर में मौके पर पहुंचे उप खंड अधिकारी प्रेम कुमार पटेल ने अपने सामने ही विद्युत लाइन को दुरुस्त कराकर आपूर्ति को चालू कराया। इसके अलावा दो दिन पहले भी बहादुरपुर जंगल में हाईटेंशन लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही थी। एसडीओ प्रेेम कुमार पटेल का कहना है कि तार को दुरुस्त कराकर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉल्ट ठीक कर रहे लाइनमैन को पीटा
त्रिवेदीगंज। लोनीकटरा थाना क्षेत्र में सदुल्लापुर गांव के पास बिजली लाइन ठीक करने पहुंचे संविदा लाइनमैन की गांव के दो लोगों ने पिटाई कर दी। मौके से भागकर लाइनमैन ने थाना पुलिस से शिकायत की है। बुधवार को बिजली उपकेंद्र हैदरगढ़ पर कार्यरत संविदा लाइनमैन राजकुमार कंप्लेन पर सदुल्लापुर में विद्युत लाइन ठीक करने गया था।

पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि गांव के अनिल सिंह एक अन्य अज्ञात के साथ विद्युत लाइन के पास पहुंचे और गालियां देने लगे। इनके मुताबिक रात से लाइन खराब होने की सूचना पर दुरुस्त करने में इतना समय क्यों लगा है। विरोध करने पर मारने-पीटने लगे। उसने मौके से भागकर जान बचाई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed