{"_id":"688a75ee5143bf58a10432f6","slug":"power-crisis-deepened-due-to-tripping-and-unannounced-cuts-barabanki-news-c-315-1-brp1005-144838-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: ट्रिपिंग व अघोषित कटौती से गहराया बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: ट्रिपिंग व अघोषित कटौती से गहराया बिजली संकट
Thu, 31 Jul 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। बिजली निगम के तमाम दावों के बाद भी शहरी व ग्रामीण इलाकों की बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। ट्रिपिंग व अघोषित कटौती के कारण गहराए बिजली संकट के कारण मंगलवार रात से लेकर बुधवार शाम तक शहरी क्षेत्र के साथ ही दो सौ गांव क्षेत्रों के लोगों को आपूर्ति बाधित होने से परेशान उठाना पड़ी।
शहर के मोहल्ला कोठीडीह में इंसुलेटर में खराबी आने से हनुमंत नगर व कोठी मोहल्ले में मंगलवार रात करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। वहीं, कंपनीबाग, नेहरू नगर और सिविल लाइन में बुधवार दोपहर बाद चार बार लाइन ट्रिप हुई। अधिशासी अभियंता घनश्याम त्रिपाठी का कहना है, कि बारिश के दौरान 10 मिनट केे लिए लाइन ट्रिप हुई थी। अगर फाल्ट होता है तो तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
फतेहपुर क्षेत्र में मंगलवार रात आठ बजे धमसड़ व निंदूरा के पास पेड़ गिरने से बिजली का खंभा टूट गया और तार जमीन पर बिखर गए। इससे हसनपुर टांडा, मझगवा, तिलरन, दौलतपुर, बिलौली, हजरतपुर, बसारा सहित करीब 150 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बुधवार सुबह करीब दस बजे बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। इससे करीब दो लाख की आबादी को रातभर अंधेरे में रहना पड़ा। कस्बों में भी हालात खराब रहे। फतेहपुर कस्बे में मंगलवार रात आठ बजे सप्लाई बंद हो गई जो बुधवार सुबह तीन बजे तक बाधित रही। इससे लगभग एक लाख लोग प्रभावित हुए। हैदरगढ़ क्षेत्र के सुबेहा, रामपुर, बेहटा और अमान सिंह का पुरवा समेत 20 गांवों की बिजली आपूर्ति मंगलवार रात 10 बजे से बुधवार सुबह 11 बजे तक ठप रही। कस्बा हैदरगढ़ में भी तीन बार बिजली गुल हुई।