फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Post office account holders will get money back

Barabanki News: डाकघर के खाताधारकों को वापस मिलेगा पैसा

Sun, 12 Mar 2023 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 12 Mar 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Post office account holders will get money back
बाराबंकी। निंदूरा ब्लॉक के मोहसंड गांव के शाखा डाकघर के 14 खातों से 11 लाख रुपये गबन किए जाने के मामले से डाक विभाग की छवि धूमिल हुई है। इसकी भरपाई करने के लिए विभाग सभी खाता धारकों को उनका पैसा वापस दिलाएगा। फरार चल रहे गबन के आरोपी पोस्ट मास्टर से ही इसकी वसूली होगी। जरूरत पड़ी तो उसकी संपत्ति नीलाम की जाएगी।
विज्ञापन



मोहसंड के शाखा डाकघर के 14 खाताधारकों का 11 लाख से रुपये निकालकर यहां तैनात शाखा पोस्ट मास्टर अभिषेक दयाल फरार है। सहायक डाक अधीक्षक विजय सिंह चौहान बीते तीन मार्च को कुर्सी थाने में पोस्ट मास्टर के खिलाफ धोखाधड़ी व गबन का केस दर्ज करा चुके हैं। विभाग इस मामले में आरोपी पोस्ट मास्टर व कुर्सी उपडाकघर के उपडाकपाल को सस्पेंड कर चुका है। उधर, जमा पूंजी गवां चुके 14 खाता धारक अपने पैसे के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन



गबन के इस मामले से डाक विभाग की छवि काफी धूमिल हुई है। विभाग इसकी भरपाई व खाताधारकों का विश्वास जीतने के लिए अब उनका पैसा वापस दिलाने की तैयारी में जुट गया है। जिले के डाक अधीक्षक बीएन मिश्रा ने बताया कि, इसके लिए खाताधारकों से आवेदन लिया जाएगा। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद खाता धारकों को उनका पैैसा वापस दिलाया जाएगा। इसकी वसूली आरोपी पोस्टमास्टर से होगी। जरूरत पड़ी तो उसकी संपत्ति नीलाम करके खाताधारकों को पैसा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये खाता धारक हुए गबन का शिकार
मोहसंड डाकघर के खाताधारक राजाराम के तीन लाख 10 हजार, नीलम के तीन लाख 90 हजार, मुराला देवी के 80 हजार, मिश्रीलाल के दो लाख, अनुष्का के 10 हजार, लवली के 10 हजार, किरण के 10 हजार, नाजिया खातून के 14 हजार, सुशीला के सात हजार, राबिया के साढ़े 35 सौ, माया देवी के 60 हजार, करीमुन के 20 हजार, अमीना के 12 हजार 600, सर्वेश के 50 हजार 900 रुपये उनकी जानकारी के बगैर निकाले गए।




आरोपी पुलिस पकड़ से दूर
पोस्ट मास्टर अभिषेक दयाल के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद कुर्सी पुलिस उनके खिलाफ साक्ष्य जुटा रही है। गबन में उसका सहयोग करने वाले भी अभियुक्त बनेंगे। हालांकि, कुर्सी पुलिस अभी तक फरार पोस्ट मास्टर को खोज नहीं सकी है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि, गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed