{"_id":"640b93f7af165e61d7025144","slug":"post-master-and-deputy-postmaster-suspended-for-embezzlement-of-lakhs-barabanki-news-c-13-1-121651-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: लाखों के गबन में पोस्ट मास्टर व उप डाकपाल सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: लाखों के गबन में पोस्ट मास्टर व उप डाकपाल सस्पेंड
Sat, 11 Mar 2023 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 11 Mar 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। मोहसंड गांव में स्थित शाखा डाकघर के 14 खातों से करीब 11 लाख रुपये का गबन किए जाने के मामले में कार्रवाई शुरु हो गई है। मोहसंड का शाखा डाकघर कुर्सी के उप डाकघर से संबद्घ है। जांच के दौरान कुर्सी के इस मामले में उप डाकपाल की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। शुक्रवार को डाक अधीक्षक ने बताया कि फरार पोस्टमास्टर के साथ ही उप डाकपाल को भी सस्पेंड कर दिया गया है। फरार पोस्टमास्टर की बर्खास्तगी की तैयारी शुरु हो गई है।
निंदूरा ब्लॉक के मोहसंड गांव स्थित शाखा डाकघर में सैैकड़ों ग्रामीणों के बचत व एफडी खाते हैं। फरवरी में कई खाताधारकों के खाते से लाखों की रकम गायब हो गई। इसके बाद अचानक शाखा पोस्टमास्टर अभिषेक दयाल भी गायब हो गए। शिकायत पर डाक अधीक्षक ने मामले की जांच सहायक डाक अधीक्षक विनय सिंह चौहान को सौंपी।
जांच में पाया गया कि मोहसंड के शाखा पोस्टमास्टर अभिषेक दयाल 14 खाताधारकों के 11 लाख रुपये से अधिक लेकर फरार है। फरार पोस्टमास्टर का पता न चलने के बाद चार मार्च को सहायक डाक अधीक्षक विनय सिंह चौहान की तहरीर पर कुर्सी थाने में मोहसंड के शाखा पोस्टमास्टर अभिषेक दयाल के खिलाफ गबन, धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
जिले के डाक अधीक्षक बीएन मिश्र ने बताया कि मोहसंड का शाखा डाकघर कुर्सी के उप डाकघर से संबद्घ है। उप डाकघर के दस्तावेजों की जांच हुई तो पता लगा कि तीन लाख व तीन लाख 80 हजार रुपये के दो विड्रॉल में जमाकर्ताओं के हस्ताक्षरों का मिलान करने में लापरवाही की गई। कुर्सी के उप डाकपाल अमित कनौजिया की भूमिका संदिग्ध पाई गई। जिस पर कुर्सी के उप डाकपाल अमित व गबन के मुख्य आरोपी अभिषेक दयाल को सस्पेंड कर दिया गया। उधर, केस दर्ज कर कुर्सी पुलिस भी जांच में जुटी है।
डाकघरों में एक अप्रैल से बिना मोबाइल भुगतान नहीं
मोहसंड गांव के शाखा डाकघर के खातों से विड्राॅल के माध्यम से रुपये निकाले गए हैंं। इसे लेकर डाक विभाग सतर्क हो गया है। अब एक अप्रैल से डाकघरों में बिना मोबाइल फोन के रकम की निकासी नहीं होगी। जिले के डाक अधीक्षक बीएन मिश्रा ने बताया कि इसके लिए जिले के सभी 324 शाखा डाकघर, 39 उप डाकघर व एक प्रधान डाकघर के खातों को मोबाइल नंबरों से अटैच किया जा रहा है। बिना मोबाइल लिंक हुए खातों से धन निकासी नहीं हो सकेगी। यह व्यवस्था एक अप्रैल से शुरु होगी।