फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   positive

15 टोल कर्मी समेत 37 और मिले कोरोना पाजिटिव

Fri, 10 Jul 2020 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
positive
बाराबंकी। कोरोना वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार कोपीएसी के तीन जवान, बीएसए का गनर, 15 टोल कर्मी समेत जिले में 37 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी संक्रमितों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही इनके परिवार के 75 लोगों को होम क्वारंटीन कराते हुए गांव और वार्ड की सीमाओं को सील कर आवागमन पर रोक दिया गया। जिले में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 240 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिले के बीएसए के बाद शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में उनका गनर भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। पीएसी के तीन और जवानों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लोनीकटरा थाने का एक सिपाही भी संक्रमण की चपेट में आ गया है। डायट से सेवानिवृत्त एक कर्मचारी पॉजिटिव मिला। उधर हाईवे के टोल प्लाजा के 15 और कर्मचारियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अहमदपुर टोल प्लाजा के मैनेजर एएस चौहान के मुताबिक सभी कर्मचारियों की रैंडम जांच कराई गई थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इसके अलावा अहमदपुर तथा उधौली के दो युवक भी कोरोना की जद में आ गए हैं। बताते हैं कि ये दोनों युवक पहले संक्रमित लोगों के संपर्क में आने की वजह से कोरोना की चपेट में आए। इनमें से एक नाई बताया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा जुग्गौर और उत्तर टोला बंकी के रहने वाले दो युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर कर्नाटक से आया पूरेडलई गांव का एक युवक, सरायं नेतामऊ और उधौली का एक-एक युवक भी कोराना पॉजिटिव पाया गया है। एक व्यक्ति सिरौलीगौसपुर और एक अन्य रामपुर भवानीपुर में कोरोना का केस पाया गया है। एसडीएम प्रतिपाल सिंह ने बताया कि प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई की जा रही है। दोपहर बाद आई जांच रिपोर्ट में जिले के 37 और लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। इन सभी के परिवार के 75 लोगों को होम क्वारंटीन कराते हुए गांव और वार्ड को सील कर आवागमन पर पूरी तरह से रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed