फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   positive

बालिका समेत 4 और मिले कोरोना पाजिटिव

Mon, 15 Jun 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
positive
बाराबंकी। जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण थम नहीं रहा है। पिता के संपर्क में आई किशोरी समेत चार लोग और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रविवार देर रात आई जांच रिपोर्ट के बाद चारों संक्रमितों को उपचार के लिए हिंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके परिवार के 30 लोगों को होम क्वारंटीन कराते हुए गांव की सीमाओं को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही जिले में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 70 हो गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों में फतेहपुर के रसलूपुर की 13 वर्षीय किशोरी भी शामिल है। उसका पिता गत दिनों पॉजिटिव पाया गया था। उसके बाद परिवार के पांच लोग और संक्रमित हो गए। रविवार देर रात आई जांच रिपोर्ट में किशोरी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। किशोरी को हिंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार के 11 लोग आचार्य चन्द्रदेव सिंह विद्यालय में पहले से ही क्वारंटीन हैं। उनकी जांच रिपोर्ट अभी आनी है। गांव की सीमा भी पहले से ही सील चल रही है।
विज्ञापन

फतेहपुर कस्बे के ही मोहल्ला पचघरा के लोधपुरवा का रहने वाला एक युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह युवक 10 जून को दिल्ली से लौटा था। होम क्वारंटीन किए गए युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे उपचार के लिए हिंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके परिवार के 13 लोगों को होम क्वारंटीन कराया गया है। उसके मोहल्ले के सभी मार्गों को पूरी तरह से बंद कर सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। कोरोना पॉजिटिव मिला एक युवक क्षेत्र के वारिसनगर का रहने वाला है। यह युवक भी 10 जून को दिल्ली से आया था। संदेह के आधार पर हुई जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद युवक को स्वास्थ्य टीम ने हिंद अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके परिवार के छह लोगों को होम क्वारंटीन कराते हुए गांव की सीमाओं को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार हैदरगढ़ क्षेत्र के गुडपुरवा मजरे शरीफाबाद में एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। पिछले दिनों महिला का बेटा संक्रमित पाया गया था। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसकी मां समेत परिवार के 16 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे थे। रविवार देर रात आई जांच रिपोर्ट में जहां युवक की मां पाजिटिव पाई गई है वहीं अन्य सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। यह गांव भी पहले से ही सील चल रहा है। एक केस और मिलने के बाद प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed