फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   positive

कोरोना पीड़ित की पत्नी और पुत्र समेत चार पॉजिटिव

Tue, 02 Jun 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
positive
बाराबंकी। कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की पत्नी और पुत्र भी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में जिले के चार और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। चारों संक्रमितों को उपचार के लिए हिंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक ही परिवार के कई लोगों के संक्रमित होने की जानकारी पर डीएम व एसपी ने संबंधित गांव पहुंचकर जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए। वहीं 24 घंटे के दौरान 263 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। चार दिन से जिले में लगातार कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में चार और कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें पहले संक्रमित पाए गए एक व्यक्ति की पत्नी और बेटा भी शामिल है। ये तीनों कुछ दिन पूर्व ही सूरत से आए थे। दो दिन पूर्व परिवार के मुखिया की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अन्य सदस्यों को होम क्वारंटीन करा दिया गया था। जांच रिपोर्ट के बाद मां-बेटे को उपचार के लिए हिंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा सिद्वौर और पोखरा क्षेत्र के दो युवक भी कोराना संक्रमित पाए गए हैं। ये युवक कुछ दिन पूर्व अहमदाबाद और सूरत से आए थे। दोनों को तहसील प्रशासन की टीम ने संदिग्ध मानते हुए जीआईसी पोखरा में क्वारंटीन करा दिया था।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट आने के बाद दोनों को हिंद अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। एक संक्रमित की पत्नी और बेटे के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी पर डीएम डॉ. आदर्श सिंह व एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी उनके गांव का जायजा लिया। स्थानीय अधिकारियों और चिकित्सकों को जरूरी कार्रवाई करने के साथ पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। हॉटस्पॉट वाले इलाकों की निगरानी कराने की भी हिदायत दी। डीएम ने बताया कि मंगलवार को चार लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। चारों लोगों को हिंद अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इस तरह से जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed