{"_id":"5ebc291e8ebc3e90784e5210","slug":"positive-3-barabanki-news-lko521457259","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर क्षेत्र में मिले तीन कोरोना पाजिटिव्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर क्षेत्र में मिले तीन कोरोना पाजिटिव्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला शुरू जारी है। ये सभी गैर प्रांतों से आए हैं। बुधवार देर शाम फतेहपुर क्षेत्र में तीन और कोरोना के पॉजिटिव पाए गए हैं। देर शाम आई जांच रिपोर्ट के बाद जिलाधिकारी ने तीनों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। इस तरह से जिले में अब कोरोना पॉजिटिव नौ मरीज हो गए हैं।
फतेहपुर तहसील क्षेत्र में कोरोना संक्रमित पाए गए तीनों युवक गैर प्रांतों से हाल ही में आए थे, जिन्हें अलग-अलग स्थानों पर क्वारंटीन कराते हुए इनका नमूना जांच के लिए भेजा गया था। देर शाम तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से दो युवक सूरतगंज क्षेत्र के व एक फतेहपुर क्षेत्र का रहने वाला है। जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया एसडीएम फतेहपुर पंकज सिंह अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई शुरू कर दी। संक्रमितों को आनन-फानन में कोविड अस्पताल में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी।
संक्रमित पाए गए युवकों के गांवों के आसपास के तीन किमी एरिया को सील करा दिया गया है। इससे पहले बदोसरायं क्षेत्र के मेलारायगंज निवासी एक युवक भी पॉजिटिव पाया गया था जो उपचार के बाद अब ठीक हो चुका है, जबकि चार दिन पहले हैदरगढ़ क्षेत्र में चार और सदर तहसील में एक मरीज पाया जा चुका है, जिनका उपचार सुल्तानपुर के कोविड अस्पताल में चल रहा है। जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने ट्वीट कर फतेहपुर तहसील में तीन कोरोना संक्रमित युवक पाए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
चार संदिग्धों का नमूना भेजा
राससनेहीघाट में गैरप्रांत से आए चार युवकों को उनके घरों में क्वारंटीन कराया गया था लेकिन बुधवार की देरशाम इनकी हालत बिगड़ने पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चारों का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा है। एसडीएम राजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि चारों युवक होम क्वारंटीन थे, लेकिन देर शाम इन्हें घरों से निकालकर विद्यालय में क्वारंटीन करा दिया गया है। चारों का नमूना जांच के लिए भेजा गया है।