फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Poornima Mahotsav celebrated with great pomp at Mahadev Talab

Barabanki News: महादेव तालाब में धूमधाम से मनाया गया पूर्णिमा महोत्सव

Mon, 01 Jun 2026 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 01 Jun 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Poornima Mahotsav celebrated with great pomp at Mahadev Talab
फतेहपुर। नगर के प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्री शक्ति धाम महादेव तालाब पर पूर्णिमा महोत्सव समिति के तत्वावधान में फाल्गुन पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को फूलों और आकर्षक विद्युत रोशनी से सजाया गया। मां महामाई उजली मैया का सतरंगी श्रंगार भक्तों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा।
विज्ञापन

शाम को गणेश वंदना के साथ भजन संध्या की शुरुआत हुई। भजन गायक अशोक रस्तोगी, प्रखर शर्मा, तरुण राजन, शानू सोनी और आकाश गुप्ता ने बैठी हो मां सामने कर सोलह श्रृंगार तथा तेरे आंचल की छाया रहे मां, हरदम रखना मुझ पर ओ दाती ऐसे नजरे करम आदि भजनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। महोत्सव का समापन मां की भव्य महाआरती के साथ हुआ। इसके बाद कन्या भोज और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश पाठक, मुकेश अग्रवाल, रामनिवास वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, अमित पाठक और दिनेश श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed