{"_id":"622ba5c69939ce5d2c1c5525","slug":"political-barabanki-news-lko6213899125","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का वोट प्रतिशत तो बढ़ा मगर घट गई एक सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का वोट प्रतिशत तो बढ़ा मगर घट गई एक सीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। विधानसभा चुनाव-2022 के नतीजे में भाजपा 42 प्रतिशत तो सपा ने 41 प्रतिशत वोट हासिल किए। सबसे ज्यादा फायदा सपा को मिला है। 2017 में मिले 31 प्रतिशत वोटों में दस प्रतिशत अधिक मत प्राप्त हुए हैं। हालांकि उसे भाजपा से एक प्रतिशत वोट कम ही मिले हैं। इस तरह भाजपा का मत प्रतिशत बढ़ने के साथ ही एक सीट का जहां नुकसान उठाना पड़ा।
वहीं सपा एक प्रतिशत कम वोट हासिल करने के बावजूद एक ही सीट बढ़ाने में कामयाब रही। सबसे ज्यादा नुकसान बसपा को हुआ है। वह अपना कैडर वोट भी नही बचा पाई। 2017 के मुकाबले 12 प्रतिशत मत उसको कम मिले। उसे दस प्रतिशत मत पर ही संतोष करना पड़ा।
बाराबंकी जिले की छह विधानसभा सीटों पर आए चुनावी नतीजों में सबसे अधिक सपा को लाभ हुआ है। 2017 में 31.66 प्रतिशत मत मिले थे पर उसे एक सीट पर ही संतोष करना पड़ा था। हालांकि बाद में हुए एक उपचुनाव में वह एक सीट और जीत गई। पर इस बार दस प्रतिशत वोटों में इजाफा करने के साथ ही तीन सीटें जीत कर एक सीट बढ़ाने में सफल रही है।
विज्ञापन
भाजपा ने 2017 में जहां 40.78 प्रतिशत मत के साथ ही पांच सीटों पर कब्जा जमाया था। किंतु इस बार उसके वोटों में करीब 1.5 प्रतिशत मत तो बढ़े पर उसे तीन सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। कड़े मुकाबले में कुर्सी और रामनगर का फैसला भी इतने कम अंतरों से हुआ है कि उसमें प्रतिशत का आंकलन करना भी बेईमानी लग रही है।
जिले की छह विधानसभा क्षेत्र बाराबंकी, हैदरगढ़, जैदपुर, रामनगर, दरियाबाद व कुर्सी के परिणाम व आंकड़े पिछले कई चुनावों से बहुत बदले हैं। बाराबंकी सदर में हारने के बाद भी भाजपा ने जनाधार बढ़ा लिया है। 2017 के चुनावों में सदर में 27.36 प्रतिशत मत पाने वाली भाजपा ने इस बार 33.95 प्रतिशत वोट हासिल किए।
हैदरगढ़ में भाजपा का मत प्रतिशत 45.52 प्रतिशत से बढ़कर 50.9 प्रतिशत हो गया है। दरियाबाद में सपा से कड़ी चुनौती मिलने के बाद भी मत प्रतिशत 46.81 से बढ़कर 46.87 रहा। कुर्सी में मत प्रतिशत इस बार भी पूर्व की भांति 41 प्रतिशत के आसपास ही रहा। जैदपुर में 2017 के आम चुनावों में मोदी लहर के बीच भाजपा को 43 प्रतिशत मत मिले थे।
मगर इस बार यह आंकड़ा कम होकर 39.79 प्रतिशत पर आ गया। हालांकि रामनगर में भाजपा का मत प्रतिशत 39.87 से बढ़कर 41.85 हो गया। मगर भाजपा अपनी यह सीट नहीं बचा सकी। पांच विधानसभा क्षेत्रों में सपा का मत प्रतिशत तो बढ़ा ही पिछली बार से एक अधिक सीट जीतकर कड़े मुकाबले का अहसास कराया है।
सपा का मत प्रतिशत दरियाबाद में 26.90 से बढ़कर 35.3 प्रतिशत, कुर्सी में 30.34 प्रतिशत से बढ़कर 41.07 प्रतिशत, जैदपुर में 31.95 से बढ़कर 40.86 प्रतिशत, रामनगर में 29.68 से बढ़कर 41.96 प्रतिशत, बाराबंकी सदर में 40.54 से 47.11 प्रतिशत, हैदरगढ़ में सपा का मत प्रतिशत 29.87 से घटकर 39.73 प्रतिशत रह गया।
सबसे अधिक नुकसान झेलने वाली बसपा अपने कैडर वोट बचाने में भी नाकाम रही। हैदरगढ़ में 22.69 से घटकर 5.32 प्रतिशत, दरियाबाद में 21.41 से 10.37 प्रतिशत, कुर्सी में 19.45 से 12.33 प्रतिशत, जैदपुर में 18.77 से घटकर 6.62, रामनगर में 24.16 से 9.88 व बाराबंकी सदर में 28.43 से घटकर 15.96 प्रतिशत ही रह गया।