फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   political

सपा के सुरेश ने लगाई जीत की हैट्रिक

Fri, 11 Mar 2022 01:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
political
बाराबंकी। सपा का गढ़ कही जाने वाली बाराबंकी सदर सीट पर सपा प्रत्याशी धर्मराज यादव जीत की हैट्रिक लगाने में कामयाब रहे। यहां पर भाजपा दूसरे और बसपा को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। सुबह शुरू हुई मतगणना में शुुरुआती दौर में भाजपा ने बढ़त तो बनाई पर बहुत देर नहीं टिक पाई। सपा ने छठे चक्र के बाद जो बढ़त बनाई वह अंत तक कायम रही। एक बार फिर सपा के इस विजय अभियान को रोकने में भाजपा की रणनीति काम नहीं आई और तीसरी जीत दर्ज कर धर्मराज ने यहां से अपना परचम लहरा दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह वोटों की गिनती शुरू हुई तो पहले ही राउंड में सपा को 3094 तो भाजपा को 3685 वोट मिले। इससे भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। पांचवें राउंड तक भाजपा व सपा में कांटे की टक्कर रही। कभी सपा आगे तो कभी भाजपा। छठे राउंड में सपा को 5388 और भाजपा को 1961 मत मिले। यहां से सपा को बढ़त मिलनी शुरू हुई तो बीसवें राउंड तक वह बढ़त बनाती रही।
विज्ञापन

21वें राउंड में भाजपा ने बढ़त ली लेकिन अगले ही राउंड में फिर पिछड़ गई और पिछड़ती गई। अंतत: सपा ने बढ़त बनाते हुए किला फतेह कर लिया। 2017 विधानसभा चुनाव में चली भगवा लहर में गढ़ को बचाने वाले धर्मराज यादव एक बार फिर अजेय रहे और सपा ने जीत की हैट्रिक लगा दी। सदर सीट से धर्मराज ने भाजपा की राम कुमारी मौर्या को 34560 वोटों से पराजित किया। धर्मराज को 124756 मत मिले वहीं भाजपा को 90196 मतों से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed