फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   political

भाजपा को वोट देंगे तो राम मंदिर बनेगा, सपा को वोट दोगे तो कब्रिस्तान बनेगा: स्वतंत्रदेव

Sun, 20 Feb 2022 01:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
political
बाराबंकी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि भाजपा को वोट दोगे तो राम मंदिर बनेगा और सपा को वोट दोगे तो कब्रिस्तान बनेगा। वह यहीं नहीं रुके और कहा कि सपा को वोट देने का मतलब है गुंडों को आमंत्रित करना। लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही जो गुंडे बचे हैं वह भी भाग जाएंगे। स्वतंत्रदेव शनिवार को जहांगीराबाद, सिद्धौर और हैदरगढ़ क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार ने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई। लेकिन मोदी और योगी की सरकार में आज अयोध्या में भव्य राममंदिर बन रहा है। डबल इंजन की सरकार 15 करोड़ लोगों को दो बार गल्ला दे रही है, बिजली, गैस कनेक्शन और रहने के लिए मकान दे रही है। कहा कि सपा सरकार में गुंडे-माफिया सरेआम बहन, बेटियों के साथ आपराधिक घटनाएं करते थे और एफआईआर तक नहीं लिखी जाती थी।
विज्ञापन

अपराधी थानों में चाय पीते थे। आजम खां दंगाइयों को छुड़ाने के लिए पुलिस को आदेश दिया करते थे। कहा कि नकली समाजवादियों का पहले दो चरणों के चुनाव में सफाया हो चुका है, बाकी बचे चुनाव में आखिरी कील ठोकनी है। कहा गरीबों की जमीनों पर अवैध कब्जा करने वाले मुख्तार अंसारी और अतीक जैसे लोग सलाखों के पीछे हैं। उनकी संपत्तियों पर बुलडोजर चल रहे हैं। कहा कि हम जन-मन की बात करते जबकि सपाई गन की बात करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्र देव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की वजह से 26 साल तक रामलला टेंट में रहे। कांग्रेस ने आजादी के बाद सरदार पटेल को अपमानित किया तो सपा ने जिन्ना से जोड़कर कांग्रेस का साथ दिया। इसका बदला लेने का वक्त आ गया है। कहा कि बाराबंकी के लोग बहुत वफादार हैं।
दाल, अनाज के साथ मिले नमक को याद रखेंगे और आने वाली 27 तारीख को भाजपा उम्मीदवारों को भारी मतों से जिताएंगे और प्रदेश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनाएंगे। इस मौके पर सांसद उपेंद्र सिंह रावत, जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा, सीएलडीएफ के चेयरमैन वीरेंद्र कुमार तिवारी, जिपं अध्यक्ष राजरानी रावत, जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश, भाजपा प्रत्याशी डॉ. रामकुमारी मौर्य, अमरीश रावत, दिनेश रावत विजय आनंद बाजपेई आदि मौजूद रहे।

जिलाध्यक्ष को कराया दंडवत, मुस्कुराते रहे पदाधिकारी
भाजपा उम्मीदवार महिला होने की वजह से प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष से जनसभा में आई जनता को दंडवत प्रणाम कर पार्टी उम्मीदवार के लिए वोट मांगने के लिए कहा। प्रदेश अध्यक्ष का आदेश मिलते ही जिलाध्यक्ष मंच पर ही लेट गए और जनता को प्रणाम कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की तो जनता ने भी दोनों हाथ उठा भरपूर समर्थन देनेेेेे का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed