{"_id":"61c37edab8d65a177c226fb6","slug":"political-barabanki-news-lko6102002131","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार तक सीमित हुए प्रदेश के नेता : हंसराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार तक सीमित हुए प्रदेश के नेता : हंसराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछड़ा आयोग को संवैधानिक दर्जा दिलाकर अभूतपूर्व कार्य किया है। इसके अलावा पिछड़ों को सत्ता में भागीदारी दी और उन्हें मुख्य धारा से जोड़ा। मोदी और योगी के शासनकाल में कोई भी अछूत नहीं है। मोदी के राज में शोषित, वंचित, गरीब, किसान, दलित सहित सभी वर्गों का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि यूपी के पिछड़े नेता सिर्फ परिवार तक सीमित रह गए हैं। लेकिन पीएम मोदी ने देश की 52 प्रतिशत ओबीसी की आबादी के सर्वाधिक 27 मंत्री बनाकर पिछड़े वर्ग को न्याय एवं सम्मान दिया है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री बुधवार को बदोसरायं में आयोजित पिछड़ा वर्ग के जिला सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पीएम ने मेडिकल कॉलेजों में ओबीसी कोटा 27 प्रतिशत एवं पिछड़े गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण देकर ऐतिहासिक कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश में सभी गरीबों को पक्की छत, शौचालय, गैस सिलेंडर, बिजली कनेक्शन और शुद्ध जल उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया है।
उन्होंने किसान सम्मान निधि, कृषि कानून, आत्मनिर्भर भारत अभियान जैसे कई योजनाओं पर चर्चा की। सम्मेलन को विधायक शरद अवस्थी, जिलाध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने भी संबोधित किया। संचालन अरविंद मौर्य ने और मोर्चे के जिलाध्यक्ष संदीप वर्मा ने आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, विधायक बैजनाथ रावत,नीरज कटियार, मोर्चे के प्रदेश महामंत्री विनोद यादव , संजय भाई पटेल, विजय आनंद बाजपेई, गुरुशरण लोधी आदि मौजूद रहे।