फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   political

500 करोड की योजनाओं से बदलेगी तस्वीर, रोजगार रोकेगा पलायन

Thu, 30 Sep 2021 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
political
बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को जिले की तीन विधानसभा क्षेत्र सदर, रामनगर व कुर्सी के विकास की करीब पांच सौ करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात दी। इसमें जहां नौजवानों को रोजगार देकर पलायन रोकने का प्रयास फलीभूत होगा। वहीं विकास कार्यों से इन विस क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं मिलने से तस्वीर बदलेगी।
विज्ञापन

बुधवार को विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि 340 करोड़ की ब्रिटानिया फैक्टरी लगने से नौजवानों का पलायन रुकेगा। यहां पर एक हजार हाथों को रोजगार मिलेगा। इसको लेकर स्किल डेवलपमेंट विशेष रूप से कार्य करेगी। वहीं किसानों के गेहूं, मैदा व चीनी की खरीद कंपनी करेगी। जिससे उनको फायदा होगा।
विज्ञापन

इस बिस्कुट व बेकरी की फैक्टरी खुलने से औद्योगिक नीति का निवेश बाराबंकी होने जा रहा है। आने वाले दिनों में कई और फैक्टरी बाराबंकी में लगाने का काम किया जाएगा। ताकि यहां के लोगों का पलायन रुकेगा। उन्हें गांव व प्रदेश में रोजगार के अवसर मिले। इस फैक्टरी के अतिरिक्त तीन विस क्षेत्र की 148.48 करोड़ की 186 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें सदर विस क्षेत्र की 31 करोड़ 66 लाख की 39 परियोजनाओं का शिलान्यास व 13 करोड़ 98 लाख की 44 परियोजनाओं का लोकार्पण मुख्यमंत्री ने किया। इसमें बंकी में पांच करोड़ 64 लाख की पेयजल योजना, जिला महिला अस्पताल में एक करोड़ 88 लाख का ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण व राजकीय इंटर कॉलेज के पांच करोड़ 39 लाख से निर्माण, मऊजानीपुर, रसूलपुर किदवई, भनौली, दराहरा व पलिया मसूदपुर की करोड़ों की पेयजल योजनाएं प्रमुख हैं।
इसी प्रकार रामनगर विस क्षेत्र की 64 करोड़ 93 लाख की 15 परियोजनाओं का शिलान्यास व साढ़े 16 लाख की 33 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसमें प्रमुख रूप से 64 करोड़ का बिजली घर, सूूरतगंज झंझरा मार्ग का शिलान्यास व 80 लाख के किसान कल्याण केंद्र, 11 करोड़ 42 लाख का आसरा आवास, 71 लाख का पर्यटन विकास आदि विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
कुुर्सी विस क्षेत्र की सीएम ने 13 करोड़ की 16 परियोजनाओं का शिलान्यास व आठ करोड़ 66 लाख की 37 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसमें प्रमुख रूप से एक करोड़ 20 लाख के गोसंरक्षण केंद्र का लोकार्पण व करोड़ों की लागत से फतेहपुर व निंदूरा ब्लॉक में कस्तूरबा गांधी विद्यालय में हॉस्टल व एकेडमिक ब्लॉक के निर्माण तथा आईटीआई में आवास का शिलान्यास किया गया।

नौनिहालों को गोद में लेकर पुचकारा तो पूछा नाम
मुख्यमंत्री योगी ने पांच नौनिहालों का अन्नप्रासन गोद में लेकर कराया। वहीं पांच बच्चों को पोषण किट देकर उनसे नाम पूछा। इतना ही नहीं कृषि विभाग के कस्टम हायरिंग के किसानों को ट्रैक्टर की चाबी सौंपी। प्रधानमंत्री शहरी आवास की लाभार्थियों को चाभी व आसरा आवास के लाभार्थियों को भी संयुक्त रूप से प्रमाण-पत्र सौंपा। वहीं सामुदायिक शौचालय संचालन योजना व हथकरघा उद्योग का सांकेतिक चेक सौंपा, पुत्री विवाह के स्वीकृत पत्र, कन्या सुमंगला योजना व पीएम मत्स्य योजना व बागवानी विकास मिशन के तहत डेमो चेक सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed