फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   political

मुसलमान अब खुद बनें नेता : ओवैसी

Fri, 10 Sep 2021 12:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
political
बाराबंकी। शहर के कटरा मोहल्ले में आयोजित जनसभा में बोलते एआईएमआईएम के अध्यक्ष व सांसद असदुद्दी? - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। एआईएमआईएम प्रमुख व सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हम केवल 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी नहीं कर रहे। मुसलमान अब खुद नेता बनें। हम उत्तर प्रदेश में एक मजबूत पार्टी के तौर पर उभरकर सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि 2014 से मॉब लिंचिंग के नाम पर केवल मुसलमानों को मारा जा रहा है। उत्तर प्रदेश में मुसलमानों पर जुल्म करने वालों को पुलिस गिरफ्तार करती है लेकिन, 24 घंटे में उन्हें जमानत दे दी जाती है। जुल्म करने वालों को यह पता है कि बीजेपी की सरकार उनके साथ है। वह उन्हें बचा लेगी।
विज्ञापन

शहर के कटरा मोहल्ले में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ओवैसी ने मोदी सरकार द्वारा बनाए गए ट्रिपल तलाक कानून व सीएए कानून पर भी निशाना साधा। कहा ट्रिपल तलाक कानून लाकर मोदी सरकार ने मर्दों को और मजबूत कर दिया है।
विज्ञापन

सरकार उन लोगों के खिलाफ कानून क्यों नहीं लाती, जो अपनी बीवियों को अपने साथ नहीं रखते। उनकी बीवियां दर-दर की ठोकरें खा रही हैं। ओवैसी ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वह बताएं कि गुजरात की भाभी का क्या होगा। सीएए कानून को लेकर कहा कि यह सरकार केवल भ्रम फैलाने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवैसी ने कहा कि 17 मई को बाराबंकी में 100 साल पुरानी मस्जिद को शहीद कर दिया गया था। उस समय के एसडीएम जो अब सीडीओ पद पर प्रमोट हो गए हैं। उन्होंने सैकड़ों लोगों को जेल भेज दिया, कई लोगों पर एनएसए के तहत कार्रवाई की।
एसडीएम ने 100 साल पुरानी मस्जिद को बिना किसी नोटिस के गिरवा दिया। मैं उसे पॉलिटिकल डेमोलिशन कहूंगा। वह मस्जिद किसी के बाप की जागीर थी क्या, जो उसे तोड़ दिया गया। क्या उस समय सपा-बसपा ने इस कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाई थी। उस समय केवल मैंने इस कार्रवाई के खिलाफ आवाज बुलंद की।
ओवैसी ने कहा कि अब तक मुस्लिम केवल सेकुलरिज्म के नाम पर सपा-बसपा को वोट डालते आये हैं, लेकिन क्या ये लोग कभी मुसलमानों का नाम लेते हैं। इसलिए आप सभी मेरे साथ आएं। मैं आपकी आवाज को मजबूत करूंगा। उन्होंने कहा कि अब यूपी में चुनाव आए हैं।
इसलिए सभी लोग मुसलमानों से मीठी-मीठी बातें करेंगे। लेकिन अब मुसलमानों के नेता बनने का समय आ गया है। उनको जंजीर में बंधकर रहने की जरूरत नहीं। मुसलमान अब खुद सामने आएं और अपनी ताकत का एहसास कराएं। किसी के पीछे चलने के बजाय खुद को स्थापित करें।
पचास की अनुमति, उमड़ी भीड़
एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी को युवा शाखा के जिलाध्यक्ष चौधरी फैज उर रहमान के आवास पर सिर्फ चाय-नाश्ता कराने की अनुमति ली गई थी। इसमें कोविड नियमों का पालन कराने की शर्त के साथ अधिकतम 50 लोगों की मौजूदगी की अनुमति प्रशासन की ओर से दी गई, लेकिन ओवैसी के पहुंचने के बाद मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है।

इस दौरान मास्क और कोविड नियमों का पालन भी होता नहीं दिखा। वहीं राष्ट्रीय हिंदू एक्शन सेना भारत की ओर से ओवैसी के जिले में प्रवेश करने का विरोध करने की घोषणा की गई थी लेकिन पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed