{"_id":"611812068ebc3ee05837eaa2","slug":"political-barabanki-news-lko5913929171","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 को पहुचेगी जन आशीर्वाद यात्रा, स्वागत की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 को पहुचेगी जन आशीर्वाद यात्रा, स्वागत की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा 17 अगस्त को जिले की सीमा में पहुंचेगी। दो दिवसीय यात्रा का नेतृत्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर करेंगे। भाजपा कार्यालय पर शनिवार को सांसद उपेंद्र रावत व जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। जिले में दर्जनों स्थानों पर जोरदार स्वागत की तैयारी की गई है।
हरख और देवा में बड़ी जनसभा भी प्रस्तावित हैं। सभी बैठक में मण्डल अध्यक्षों को जिम्मेदारियां सौंपी गयी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 17 अगस्त को आशीर्वाद यात्रा रायबरेली के बछरावां से जिले में हैदरगढ़ स्थित चीनी मिल पहुंचेगी। इसके उपरांत जैदपुर, दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र होते हुए बाराबंकी पहुंचेगी जहां रात्रि विश्राम होगा।
अगले दिन 18 अगस्त को देवा, कुर्सी होते हुए यात्रा सीतापुर के लिए प्रस्थान करेगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान यात्रा 174 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। सांसद उपेंद्र रावत ने बताया कि यात्रा का जिले में ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। बताया कि हरख और देवा ऑडिटोरियम में जनसभाएं की जाएंगी। इस अवसर पर संदीप गुप्ता, प्रमोद तिवारी, विजय आनंद बाजपेई, गुरुशरण लोधी, संजय अवस्थी, करुणेश वर्मा, विष्णुप्रभाकर वर्मा, विनीत वर्मा आदि मौजूद रहे।