फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Police should behave friendly with devotees

Barabanki News: श्रद्धालुओं के साथ मित्रवत व्यवहार करे पुलिस

Tue, 05 Mar 2024 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 05 Mar 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Police should behave friendly with devotees
महादेवा (बाराबंकी)। अयोध्या कमिश्नर गौरव दयाल और आईजी प्रवीण कुमार ने सोमवार को श्रीलोधेश्वर महादेवा पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने डीएम, एसपी से अब तक की गई तैयारियों की जानकारी ली। कहा कि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। पुलिस श्रद्धालुओं के साथ मित्रवत व्यवहार करे। डीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। महाशिवरात्रि तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। कमिश्नर और आईजी ने पूरे परिसर का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश भी दिए।
विज्ञापन



डीएम ने बताया कि कांवरियों को असुविधा न हो, इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर कांवरियों की चहलकदमी बढ़ने से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। डायवर्जन प्लान के तहत इन वाहनों को निकाला जा रहा है। बताया कि लखनऊ-बाराबंकी सीमा से महादेवा तक चार जोन और नौ सेक्टर बनाए गए हैं। प्रत्येक जोन की सीओ स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन



इसके अलावा मंदिर व मेला परिसर में मजिस्ट्रेट के साथ ही पुलिस की तैनाती की गई है। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं को बैरिकेडिंग से होकर जलाभिषेक की योजना बनाई गई है। सीसीटीवी कैमरों की मदद हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। इसके लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। इसके बाद कमिश्नर और आईजी ने मंदिर पहुंच जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना भी की। इस मौके पर एडीएम अरुण कुमार सिंह, एसडीएम पवन कुमार, सीओ आलोक पाठक, एसएचओ रत्नेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






महादेवा कॉरिडोर की ली जानकारी
कमिश्नर और आईजी ने जिलाधिकारी से महादेवा कॉरिडोर को लेकर चल रहीं तैयारियों की भी जानकारी ली। जिस पर जिलाधिकारी ने बताया कि किस तरह से महादेवा में कॉरिडोर तैयार किया जाएगा, इसका नक्शा भी दोनों अधिकारियों को दिखाया गया। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने डीएम से लोकसभा चुनाव को लेकर अब तक की गईं तैयारियों की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed