फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   police recruitment exam

Barabanki News: 20,392 ने दी परीक्षा, 1064 ने किया किनारा

Mon, 19 Feb 2024 02:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 19 Feb 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
police recruitment exam
बाराबंकी। यूपी पुलिस की ओर से कराई गई दो दिवसीय सिपाही भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। दूसरे दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों पालियों में 20,392 परीक्षार्थी भर्ती परीक्षा में शामिल हुए। वहीं, 1064 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से किनारा किया। डीएम, एसपी समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस कर्मियों की फौज पूरे दिन केंद्रों का निरीक्षण करती रही। वहीं कंट्रोल रूम के माध्यम से सीसीटीवी के जरिए ऑनलाइन भी मॉनीटरिंग की गई।
विज्ञापन



जिले के 22 केंद्रों पर रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा आयोजित कराई गई। सुबह की पाली में आठ बजे से एवं दोपहर की पाली में एक बजे से केंद्रों पर महिला व पुरुष परीक्षार्थियों की अलग-अलग कतार लगाकर गहन तलाशी ली गई। इसके बाद मेटल डिटेक्टर से जांच कर बायोमीट्रिक में फेस स्कैन के लिए ले जाया गया। परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले ही केंद्रों पर अधिकृत व्यक्तियों के अलावा हर किसी के प्रवेश पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन



डीएम सत्येंद्र कुमार, एसपी दिनेश कुमार सिंह ने शहर के बड़ेल स्थित मुंशी रघुनंदन प्रसाद सरदार पटेल महिला डिग्री कॉलेज एवं सांई इंटर कॉलेज समेत अन्य केंद्रों का निरीक्षण किया। यहां केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों व सुरक्षा कर्मियों से वार्ता कर स्थिति के बारे में जानकारी ली। सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जैमर सहित अन्य व्यवस्थाओं काे देखा। उधर, पुलिस की तमाम खुफिया सेल भ्रामक सूचना व अफवाह फैलाने वालों की निगरानी के लिए सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर सक्रिय रही। वहीं परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों के पास से गुजरी सड़कों पर जाम की स्थिति बनती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन






यह रही स्थिति
परीक्षा केंद्र - 22

पहली पाली में उपस्थित-10267
पहली पाली में गैरहाजिर- 461
दूसरी पाली में उपस्थित- 10125

दूसरी पाली में गैरहाजिर- 603




सुरक्षा के बीच एकत्रित की गईं ओएमआर शीट
परीक्षा संपन्न होने के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हर केंद्र से ओएमआरशीट, बचे हुए प्रश्नपत्र संकलन करने के लिए अभियान चलाया गया। हर केंद्र से पुलिस की निगरानी में सील्ड लिफाफे एकत्रित किए गए और बक्सों में रखवाकर उन्हें कोषागार के डबल लॉक में सुरक्षित जमा करवाया गया।







पुलिस कर्मियों ने परीक्षार्थियों से ली प्रश्नपत्र के बारे में जानकारी
फतेहपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर वारिस चिल्ड्रेन एकेडमी इंटर कॉलेज, महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज व सांई पीजी कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्र से 200 मीटर की दूरी पर अभिभावकों को पुलिस ने रोक दिया। केंद्रों के बाहर लगे पुलिसकर्मी भी परीक्षा देकर निकल रहे परीक्षार्थियों से प्रश्नपत्र के बारे में उत्सुकतापूर्वक पूछताछ करते नजर आए। कई पुलिस कर्मियों ने पेपर की फोटो भी अपने कैमरे में कैद की।






देवा में रही साधन की समस्या
देवा। कस्बे से करीब दो किलोमीटर दूर प्रतिभा इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया था। दूरी अधिक होने के कारण होने के कारण अभिभावकों को खाने-पीने का सामान लाने के लिए ग्राम नरैनी से देवा तक आने की जहमत उठानी पड़ी। वहीं परीक्षा छूटने के बाद तमाम परीक्षार्थी जो अपने साधन से नहीं आए थे। उन्हें करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर देवा कस्बे तक आने के बाद ही साधन मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed