फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   police booth

जिले में पहली बार खुली दो महिला रिर्पोटिंग पुलिस चौकी

Wed, 03 Mar 2021 12:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
police booth
बाराबंकी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए बाराबंकी पुलिस ने एक कदम और आगे बढ़ाया है। अब जिले में फतेहपुर व रामसनेहीघाट में दो रिर्पोटिंग महिला पुलिस चौकी खोली गई हैं। इन चौकियों में महिलाओं की समस्याओं का समाधान होगा। दोनों चौकियों की प्रभारी भी महिला एसआई ही बनाई गई हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक उत्तरी व दक्षिणी क्षेत्र में खोली गई इन पुलिस चौकियों में महिलाओं की हर समस्या का जल्द निराकरण का प्रयास किया जा जाएगा।
विज्ञापन

फतेहपुर में खुली महिला रिर्पोटिंग पुलिस चौकी में एसआई आशा शुक्ला को प्रभारी बनाया गया है। इनके साथ सिपाही प्रभुनाथ, प्रेमचंद, पंकज कुमार, धीरेंद्र कुमार, लक्ष्मी पांडेय व सीमा यादव को तैनाती दी गई है। रामसनेहीघाट में खुली पुलिस चौकी की प्रभारी एसआई ज्योति वर्मा को बनाया गया है। यहां पर सिपाही रामप्रकाश तिवारी, अशोक कुमार, पंकज साहू, अमित यादव, नेहा वर्मा, शुभा अवस्थी को तैनाती दी गई है।
विज्ञापन

इन चौकियों में जो भी महिला संबंधी समस्याएं आएंगी, उनके केस भी दर्ज होंगे और विवेचना कर मामले का निराकरण किया जाएगा। इससे पहले केस दर्ज करने के लिए पीड़ितों को कोतवाली व थाने के चक्कर लगाने पड़ते थे। चौकी में थानों के बराबर सभी संसाधन भी उपलब्ध कराए गए हैं। जिससे किसी मामले में पुलिस कर्मी तत्काल मौके पर जाकर जांच के बाद कार्रवाई कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पहली बार उत्तरी व दक्षिणी क्षेत्र में दो महिला रिपोर्िटिंग पुलिस चौकी खोली गई है। इनमें महिला एसआई को प्रभारी बनाया गया है, जो महिलाओं से संबंधित मामलों का त्वरित निराकरण करने का काम करेंगी।
यमुना प्रसाद, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed