फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   poer cut

रातभर गुल रही 400 गांवों की बिजली

Thu, 21 Apr 2022 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
poer cut
बाराबंकी। भीषण गर्मी के बीच बढ़ी बिजली की मांग से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कटौती शुरू हो गई है। इस दौरान फाल्ट ने मुसीबत और बढ़ा दी है। मंगलवार की रात जिले में चार सौ से अधिक गांवों की बिजली गुल रही। सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में फीडर जलने से तो बनीकोडर क्षेत्र में रोस्टिंग के कारण ऐसा हुआ। लोग बिजली के इंतजार में परेशान होकर उपकेंद्र व अधिकारियों के नंबर मिलाते रहे लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन

तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत बढ़ गई है। लोड अधिक बढ़ने से जहां ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं वहीं फाल्ट भी हो रहे हैं। मंगलवार शाम सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के कोटवाधाम सब स्टेशन के सनावा फीडर में तकनीकी खराबी से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे जुड़े कोटवाधाम अमानियापुर, तासीपुर, अरियामऊ, सरायरंजन, हरहारी, रानीकटरा, बिबियापुर, पत्तीपुर, गोपालपुर, मरौचा, बिबियापुर, सहजनी, शेखपुर, भीती, कोठीडीहा, सनावा, बबुरी, संग्राम पुरवा समेत करीब 60 गांव की एक लाख की आबादी प्रभावित रही।
विज्ञापन

देवीगंज उपकेंद्र से जुड़े जरौली, धनौली, मिर्चिया, असंद्रा, पूरेपाठक, गैरिया, मवैया, पहला, अतरौरा समेत करीब 300 गांव में बिजली आपूर्ति पूरी रात ठप रही। इससे करीब साढ़े तीन लाख की आबादी प्रभावित रही। देवीगंज उपकेंद्र के जेई मनोज शर्मा ने बताया कि भार अधिक होने के कारण रोस्टिंग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण उपकेंद्र से जुड़े करीब तीन सौ गांवों में बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी। जहां फाल्ट होता है वहां पर फाल्ट दुरुस्त कराकर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी जाती है। इस बाबत अधीक्षण अभियंता चंद्रशेखर सिंह का कहना है कि दोनों ही जगहों पर फाल्ट दुरुस्त कराकर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
इमरजेंसी रोस्टिंग के नाम पर हो रही कटौती
शहर में लोकल फाल्ट के नाम पर करीब दो घंटे की कटौती की जा रही है। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से शहरियों का जीना मुहाल हो गया है। अव्यवस्था के चलते शहर में 24 घंटे आपूर्ति के सापेक्ष 22 घंटे बिजली मिल पा रही है।
बंकी टाउन और देवा में दो घंटे की कटौती की जा रही है। मकदूमपुर, मोहारीपुरवा, लखपेड़ाबाग में लो वोल्टेज की समस्या ने उपभोक्ताओं की मुसीबत और बढ़ा दी है। वहीं मकदूपुर, डिवाइन ग्रीन सिटी, महुवारीपुरवा में लोग लो वोल्टेज की समस्या से परेशान है। लेकिन विभाग इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।
हैदरगढ़ में भी दिनभर लगी रही बिजली की आवाजाही
हैदरगढ़ क्षेत्र में स्थिति यह है कि पूरे दिन बिजली की आवाजाही लगी रहती है। रात के 12 बजे से दिन के 12 बजे तक मात्र नौ घंटे बिजली आपूर्ति हुई। मंगलवार शाम आठ बजे गई बिजली सवा नौ बजे चालू हुई लेकिन साढ़े दस बजे रात को फिर चली गई।
चार घंटे बाद रात ढाई बजे आई बिजली भोर में सवा तीन बजे चली गई। साढ़े तीन घंटे बाद सुबह साढ़े छह बजे बिजली आई। अधिशासी अभियंता सत्येंद्र पांडेय का कहना है कि मांग बढ़ने से बिजली कम मिल रही है। संवाद

बिजली दफ्तर में खुला कंट्रोल रूम
बाराबंकी। जिले में बिजली व्यवस्था को सुचारु रूप से बनाए रखने के लिए घोसियाना स्थित बिजली दफ्तर में कंट्रोल रूम बनाया गया है। अधिशासी अभियंता आरके मिश्र ने बताया कि यह कंट्रोल रूम 24 घंटे चालू रहेगा। उपभोक्ता के मोबाइल नंबर 8004922307 पर बिजली आपूर्ति बाधित होने संबंधी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यहां आने वाली शिकायतों का निस्तारण एसडीओ व जेई द्वारा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed