{"_id":"615b53708ebc3e334a5ec4a4","slug":"pm-aawas-barabanki-news-lko5986525175","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास की पात्रता सूची से काट दिए पात्रों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास की पात्रता सूची से काट दिए पात्रों के नाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैदपुर(बाराबंकी)। ग्राम सचिव व ब्लॉक द्वारा बनाई गई प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों की सूची में से चयनित हुए पात्रों का नाम अचानक सूची से हटा दिए जाने का मामला सामने आया है। इससे नाराज पात्रों ने लाभार्थी सूची से नाम काटने की शिकायत सीधे मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है।
विकास खंड़ हरख की ग्राम पंचायत गोठिया में ग्राम सचिव व प्रधान द्वारा मिलकर सौ पात्रों की सूची बनाई गई थी। अंतिम जांच पड़ताल करने के बाद 36 अति गरीब आवास विहीन लोगों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास देने के लिए पात्र सूची को फाइनल किया गया था। जिसमें 16 सामान्य व 18 दलित वर्ग के पात्र शामिल थे।
आवास मिलने की उम्मीद लगाए बैठे पात्रों को जब पता चला कि उनका नाम ही सूची से कट गया है तो वह हतप्रभ रह गए। इसके बाद से पात्र लोग ब्लॉक और तहसील के चक्कर काट रहें हैं लेकिन अब उन्हें पात्र नहीं माना जा रहा। इस संबंध में बीडीओ हरख हेमंत यादव का कहना है कि जो भी पात्र हैं उनको आवास जरूर मिलेगा। अगर फाइनल सूची बनने के बाद बदलाव किया गया है तो इसकी जांच कराई जाएगी। जो पात्र हैं उनका नाम सूची से कैसे कट गया है।