{"_id":"6011a0d38ebc3e2c3b1bec7b","slug":"pm-aawas-barabanki-news-lko561868759","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 लाभार्थियों के खातों में पहुंची शहरी पीएम आवास की किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
400 लाभार्थियों के खातों में पहुंची शहरी पीएम आवास की किस्त
विज्ञापन
43- बाराबंकी। एनआईसी भवन में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लाभार्थी को आवास की चाभी सौंपते सांस?
- फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत चार सौ लाभार्थियों के खातों में पहली, दूसरी और तीसरी किस्त बुधवार को मुख्यमंत्री के हाथों भेजी गई। इसको लेकर कलेक्ट्रेट के एनआईसी में सांसद, विधायक और अधिकारियों ने दस लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबियां सौंपी। आवास की धनराशि खाते में पहुंचने की जानकारी पाने के बाद लाभार्थियों के चेहरों पर मुस्कान दिखी।
शहरी क्षेत्रों में रहने वाले गरीब लोगों को पक्की छत मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार पीएम शहरी आवास योजना चला रही है। डूडा द्वारा तीन किस्तों में आवास निर्माण की धनराशि सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजी जाती है। बुधवार को सीएम योगी ने एक क्लिक कर जिले के चार सौ लाभार्थियों को पहली, दूसरी और तीसरी किस्त के रूप में धनराशि उनके खातों में भेजी। इनमें पहली किस्त के 32, दूसरी किस्त के 61 और तीसरी किस्त के 307 लाभार्थी शामिल हैं। धनराशि मिलने के बाद आवास निर्माण में तेजी आएगी।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद सांसद उपेंद्र सिंह रावत, दरियाबाद विधायक सतीश चंद्र शर्मा और विधायक बैजनाथ रावत ने जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह व सीडीओ मेधा रूपम की मौजूदगी में बुलाए गए दस लाभार्थियों पूनम, रमा, करुना निधान, उर्मिला, पुष्पा, निशा, रामादेवी, सरोजनी, अख्तर जहां और मनोहर को आवास की प्रतीकात्मक चाबियां सौंपी। आवास निर्माण की धनराशि खातों में पहुंचने की जानकारी पर इन सभी के चेहरों पर मुस्कान देखी गई।
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद के सभागार में लगाई गई एलईडी के माध्यम से नगरपालिका के चेयरमैन पति रंजीत बहादुर श्रीवास्तव व एसडीएम की उपस्थिति में वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को देखा और सुना गया। इस मौके पर सभासद संघ के अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह समेत कई सभासद व कर्मचारी मौजूद रहे। इसी तरह जैदपुर नगर पंचायत कार्यालय पर भी लाभार्थियों को डीबीटी का लाइव प्रसारण दिखाया गया। डूडा द्वारा प्रधानमंत्री आवास पाने लाभार्थियों को आवास के संबंध में जानकारियां भी दी गई। इस अवसर पर चेयरमैन चांद बीबी, सभासद रियाज अहमद, सूफियान, बनवारी लाल समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।