{"_id":"67d5d952fdebae14080e412e","slug":"plots-will-be-allotted-to-entrepreneurs-in-the-industrial-area-this-year-barabanki-news-c-315-brb1001-135236-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों को इसी वर्ष आवंटित होंगे प्लॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों को इसी वर्ष आवंटित होंगे प्लॉट
Sun, 16 Mar 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। सनौली व कंधईपुर गांव की 68 हेक्टेयर जमीन में प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र में इसी वर्ष उद्यमियों को प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। इस दिशा में काम तेजी से चल रहा है। खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा इसके लिए शासन स्तर तक निरंतर प्रयासरत हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संबंधित अधिकारियों को इसके विकास के प्रति निर्देशित कर रखा है।
रामसनेहीघाट प्रशासन सनौली गांव की करीब 30 हेक्टेयर तथा कंधईपुर गांव की 38 हेक्टेयर सरकारी भूमि को यूपीसीडा के नाम दर्ज करके उसकी खतौनी जारी कर चुका है। कंधईपुर के 56 खातों में दर्ज 164 किसानों व सनौली के 29 गाटों के 72 किसानों की भूमि औद्योगिक क्षेत्र के बीच में मौजूद थी।
राजस्व विभाग द्वारा इस भूमि की पैमाइश करके किसानों की उतनी ही भूमि औद्योगिक क्षेत्र के बाहर आवंटित करने का काम भी किया जा रहा है। औद्योगिक क्षेत्र का मास्टर प्लान तैयार करके मुख्यालय भेजा गया है। सड़क, नाली व लाइट आदि का टेंडर कराकर निर्माण कार्य कराया जाएगा। राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र के विकास से हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। क्षेत्र की देश में अलग पहचान बनेगी।
विज्ञापन
मास्टर प्लान शासन को भेजा
औद्योगिक क्षेत्र रामसनेहीघाट के विकास के संबंध में मास्टर प्लान तैयार कर शासन को भेजा गया है। कोशिश है कि इसी वर्ष उद्यमियों को उद्योग लगाने के लिए प्लॉट उपलब्ध करा दिए जाएं।
-राजीव कुमार, अधिशासी अभियंता, यूपीसीडा