{"_id":"57a77b2e4f1c1b7d112b95fc","slug":"pilgrims-descended-on-nag-panchami-in-manjitha-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाग पंचमी पर मंजीठा मेले में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाग पंचमी पर मंजीठा मेले में उमड़े श्रद्धालु
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sun, 07 Aug 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
शिवालयों पर पूजा-अर्चना को लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंजीठा स्थित नागदेवता के मंदिर पर नागपंचमी को लगने वाला मेला आस्था रखने वाले भक्ताें के लिए अलग ही महत्व रखता है। रविवार को सुबह से ही भक्तों भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। मंदिर पहुंचे भक्तों ने नागदेवता की बांबी पर दूध चावल चढ़ाकर पूजन अर्चन किया।
वहीं जिले भर के शिवमंदिरों पर ही सुबह से पूजा अर्चना करने वालों की भीड़ रही। वहीं शाम को बच्चों न गुड़िया पीटकर नाग पंचमी का त्यौहार मनाया।
सावन माह की शुरुआत से लगने वाले इस मेले में नागपंचमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार की सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई। तेज धूप की परवाह न करते हुए मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने धूप दीप जलाकर पूजा अर्चना की।
मेले में आए लोग न सिर्फ मेले में लगी विभिन्न वस्तुआें से लेकर खान पान की दुकानाें का आनंद उठा रहे हैं बल्कि बच्चाें के लिए भी यहां पर काफी इंतजाम हैं। मेले में खिलौने की दुकान व झूले पर बच्चों की भीड़ लगी रही। मंदिर के बाहर सर्प लेकर बैठे सपेरों के पास सर्प देखने वालों का तांता लगा रहा। बच्चे भी सर्प देखने के लिए आतुर दिखाई दिए।
विज्ञापन
हर बार की तरह इस बार भी मेले में पहुंचने वाले भक्ताें में महिलाआें की संख्या खासी अधिक रही। ट्रैक्टर-ट्रॉली से भक्तों मंदिर देरशाम तक पहुंचते रहे। शाम को भी मंदिर जाने वाले की संख्या कम नहीं रही। दूर दराज से आ रहे भक्ताें से पटा पड़ा मेला देर शाम तक गुलजार रहा।